{"_id":"5f8161c699153e2b955d5a7e","slug":"64-years-old-man-shot-dead-after-a-normal-arguments-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: घर आए लोगों ने विवाद के बाद बुजुर्ग को मारी गोली, मौत, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: घर आए लोगों ने विवाद के बाद बुजुर्ग को मारी गोली, मौत, इलाके में मची सनसनी
Sat, 10 Oct 2020 12:54 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बुलंदशहर के खुर्जा नगर के कालिंदी कुंज कॉलोनी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर वृद्ध को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत उन्हें घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज कॉलोनी निवासी नेत्रपाल (64) अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर पहुंच गए। किसी बात को लेकर नेत्रपाल से उन लोगों की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने बुजुर्ग नेत्रपाल को गोली मार दी।
विज्ञापन
सीने में गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नेत्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली और न ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कोतवाली प्रभारी एमके उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।