फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   600 members got DDA Roshanara Club Lifetime Membership

Delhi NCR News: 600 सदस्यों को मिली डीडीए रोशनआरा क्लब लाइफटाइम मेंबरशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने करीब 600 नए सदस्यों को रोशनआरा क्लब की लाइफटाइम मेंबरशिप प्रदान की है। इनमें 339 सदस्य गैर-सरकारी श्रेणी और 298 सदस्य सरकारी श्रेणी के हैं। इन सभी स्वीकृत सदस्यों की सूची शीघ्र ही डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक होगी। विभाग के अनुसार, नए सदस्य हाल ही में शुरू किए गए क्लबहाउस सहित रोशनआरा क्लब की सभी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। सदस्य अपने छह साथियों को साथ ला सकेंगे। इस क्लब में आधुनिक इनडोर सुविधाओं में रिसेप्शन, मुख्य लाउंज, कार्ड और बिलियर्ड्स रूम, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, डाइनिंग हॉल, बैंक्वेट, लाइब्रेरी, चेंजिंग रूम सहित स्विमिंग पूल, जिम और फिटनेस सेंटर, स्क्वैश, बैडमिंटन हॉल, योगा और स्टीम एरिया शामिल हैं। यह क्लब करीब 22 एकड़ हरित क्षेत्र में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed