गर्म तेल की कढ़ाई में गिरने झुलस गई बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अशोक विहार के वजीरपुर में शनिवार शाम छह साल की बच्ची खेलते हुए गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गई। रेहड़ी वाले ने कढ़ाई को सड़क पर रखा था। बच्ची को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का हाथ, पैर और पेट झुलस गया है। अशोक विहार थाना पुलिस ने रेहड़ी वाले के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला महापुर्रा नई बस्ती सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सतीश कुमार शर्मा सपरिवार वजीरपुर स्थित झुग्गी में रहते हैं। शनिवार शाम उसकी बेटी लक्ष्मी (6) घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। वहीं वजीरपुर झुग्गी निवासी श्रीचंद सड़क पर जलेबी की रेहड़ी लगाता है।
जलेबी छानने के बाद गर्म तेल की कढ़ाई सड़क पर रख दी
श्रीचंद ने जलेबी छानने के बाद गर्म तेल की कढ़ाई सड़क पर रख दी थी और दूसरे काम में लग गया। इस दौरान लक्ष्मी खेलते हुए कढ़ाई के पास पहुंच गई और लड़खड़ाते हुए उसमें गिर गई।
इससे लक्ष्मी का हाथ पैर और पेट झुलस गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अशोक विहार थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर श्रीचंद के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।