फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   52nd edition of BITS Pilani's cultural fest Oasis will be held from October 23 to 27

Delhi: संगीत, कला, साहित्य में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे छात्र बिट्स पिलानी का सांस्कृतिक उत्सव 23 अक्तूबर से शुरू

Sun, 20 Oct 2024 07:55 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 07:55 AM IST
सार

बिट्स पिलानी का सांस्कृतिक उत्सव ओएसिस का 52वां संस्करण 23 से 27 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस बार उत्सव की थीम रीगल रूलेट है।
 

विज्ञापन
52nd edition of BITS Pilani's cultural fest Oasis will be held from October 23 to 27
students - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजस्थान स्थित बिट्स पिलानी देशभर के टॉप कॉलेजों के छात्रों को संगीत, कला, साहित्य में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने जा रहा है। बिट्स पिलानी का सांस्कृतिक उत्सव ओएसिस का 52वां संस्करण 23 से 27 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस बार उत्सव की थीम रीगल रूलेट है। इसकी शुरूआत 23 अक्तूबर को होगी और समापन 27 अक्तूबर को स्टैंड अप कॉमेडी नाइट के साथ होगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पाटर्नर की भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन


बिट्स पिलानी हर साल अपने परिसर में देशभर के शीर्ष कॉलेजों के छात्रों को एक साथ लाता है, जो अपनी संगीत, कला, साहित्य में अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं। बिट्सियन समुदाय के लिए ओएसिस एक त्योहार से कहीं अधिक है। हर साल ओएसिस का दायरा बढ़ता जा रहा है और हर उम्र के प्रतिभागी इसमें शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में ओएसिस में फिल्म निर्माता एसएस राजामौली और मधुर भंडारकर, यू-ट्यूबर स्टार प्राजक्ता कोली और स्टैंड अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु, केनी सेबेस्टियन और करुणेश तलवार भी पहुंचे हैं। वहीं, गायिका सुनिधि चौहान और गायक अमित त्रिवेदी जैसे संगीत के दिग्गज ओएसिस में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस साल कौन-कौन इसमें शामिल होगा उनके नामों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed