{"_id":"682777893606d8b4270b175c","slug":"500-buses-will-come-on-delhi-s-roads-in-the-next-two-months-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली की सड़कों पर अगले दो महीने में आएंगी 500 बसें, मंत्री ने नई ई-बसों की तैनाती की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली की सड़कों पर अगले दो महीने में आएंगी 500 बसें, मंत्री ने नई ई-बसों की तैनाती की समीक्षा की
Fri, 16 May 2025 11:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 16 May 2025 11:13 PM IST
सार
मंत्री ने कहा कि अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 ई-बसें चलेंगी और साल के अंत तक 1000 और बसें इसमें जुड़ेंगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्द दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाए।
विज्ञापन
ई-बसें
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर अगले दो महीने में 500 बसें आएगी। शनिवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली में नई ई-बसों की उपलब्धता को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इसमें परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी, स्विच मोबिलिटी, जेबीएम जैसी प्रमुख बस कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 ई-बसें चलेंगी और साल के अंत तक 1000 और बसें इसमें जुड़ेंगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्द दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाए।
विज्ञापन
दिल्ली के मौजूदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में देवी इलेक्ट्रिक बसों को प्रभावी रूप से शामिल करने के लिए एक सुव्यवस्थित रूट रेशनलाइजेशन प्लान लागू किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में ये ई-बसें लगभग 12 किलोमीटर के छोटे रूट्स पर चलाई जा रही हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां 12-मीटर लंबी बसों का संचालन चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन