फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 lakh jewelry stolen to jeweler's shop of Delhi.

ज्वेलर की दुकान से उड़ाए 50 लाख के जेवरात

Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
50 lakh jewelry stolen to jeweler's shop of Delhi.

दिल्ली में बदमाशों

विज्ञापन
के हौसले बुलंद है। आए दिन बदमाश ने किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। लक्ष्मी नगर बाजार में शनिवार तड़के चोरों ने ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़कर कर करीब 50 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। स्थानीय लोगों ने सुबह पीड़ित को मामले की सूचना दी।

पीड़ित की शिकायत पर शकरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित कीमती लाल (63) परिवार के साथ चार मंजिला मकान में गली नंबर-2 वेस्ट गुरू अंगद नगर, लक्ष्मी नगर में रहते हैं। इनके परिवार में बेटा शिव कुमार (32) भी है। घर के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर इन लोगों ने ज्वेलरी का शोरूम बना रखा है। शुक्रवार को शिव कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब रिश्तेदार की शादी में गए थे।

रात करीब 9.30 बजे कीमती लाल ने शोरूम बंद किया और पहली मंजिल पर जा कर सो गए। इस बीच शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने कीमती लाल को फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला है। कीमती फौरन नीचे पहुंचे। कीमती की मानें तो दुकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।

फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कीमती लाल की दुकान का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इधर, मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शोरूम से कितने का माल गया, इसकी जानकारी शिव कुमार के आने के बाद ही मिल पाएगी। दुकान में क्या और कहा रखा था इसकी जानकारी शिव कुमार को ही थी। पुलिस शिव कुमार के आने का इंतजार कर रही थी।

बर्तन चमकाने आए और जेवर ले उड़े
बर्तन और जेवरात चमकाने के नाम पर दिल्ली के तिमारपुर में ठगी का मामला सामने आया है। ठगे जाने के बाद पीड़ितों ने पीछा कर ठगों को दबोचकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इमलेश (50) अपने पति जोगिंदर और बेटे कपिल के साथ वजीराबाद गली संख्या-15 में रहती है। शुक्रवार दोपहर इमलेश अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक उसके घर पर आए। दोनों ने खुद को बर्तन और जेवरात साफ करने वाले पाउडर कंपनी में काम करने वाला बताया।
विज्ञापन


इमलेश ने उसे एक बर्तन साफ करने के लिए दिया। बर्तन चमकने के बाद युवकों ने बताया कि उनके जेवरात को साफ कर देगा। इमलेश ने उन्हें चेन और अंगूठी साफ करने के लिए दिया। जिसे उन युवकों ने एक बर्तन में पानी और पाउडर मिलाकर उसमें रख दिया और उसे गर्म करके लाने के लिए कहा। साथ ही बताया कि जब तक पानी गर्म होता है, दोनों घूमकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल को दोनों युवकों की बातों पर शक हुआ। उसने बर्तन का ढक्कन हटाकर देखा तो उसमें जेवरात नहीं थे। कपिल ने जब तक दोनों को रुकने के लिए कहा, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। कपिल और उसके चाचा ने बाइक से दोनों युवकों का पीछा किया और करीब एक किमी दूर युवकों को दबोच लिया।


बाद में दोनों को तिमारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों की तलाशी में उनके पास से सोने की चेन और अंगूठी मिल गए। युवकों की पहचान कैलाश और धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस इनसे पूछताछ कर ठगी के अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed