फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   499 cartridges found in bike rider s possession during search in Delhi

दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम: तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से मिले 499 कारतूस, स्पेशल सेल करेगी जांच

Sun, 08 Sep 2024 09:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Sep 2024 09:57 PM IST
सार

यातायात पुलिस के रोके जाने पर बाइक छोड़कर आरोपी भागा। घटना मोती नगर इलाके की है। सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
499 cartridges found in bike rider s possession during search in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पश्चिम जिला के मोती नगर इलाके में यातायात पुलिस ने एक बाइक से 499 कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार रात जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। सवार बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक से एक बैग मिला। जिसमें कारतूस थे। यातायात पुलिसकर्मी ने कारतूस और बाइक को मोती नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन

यातायात पुलिस कर्मी की शिकायत पर मोती नगर थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपी बाइक सवार की पहचान कर रही है। जांच में पता चला है कि बाइक चोरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली यातायात पुलिस ने मोती नगर इलाके में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा था। इसी दौरान यातायात पुलिस ने यामहा बाइक से आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मियों को देखते ही बाइक सवार बाइक को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया।


 

विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को जांच के दौरान बाइक पर एक बैग मिला। बैग में कारतूसों से भरे कुछ डिब्बे मिले। बैग की जांच में करीब 499 कारतूस मिले। जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की गई थी। यातायात पुलिस ने मोती नगर थाने को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया। 

पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मी की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि आरोपी कारतूस की खेप को लेकर किसी को पहुंचाने जा रहा था। जांच में पता चला कि कारतूस चेक रिपब्लिक के हैं। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed