{"_id":"6a2421818767c13e010a8ab5","slug":"482-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-sending-apk-file-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-139666-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ा दिए थे 4.82 लाख, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ा दिए थे 4.82 लाख, तीन पकड़े
विज्ञापन
नोट: खबर यमुना नगर, हरियाणा के लिए भी उपयोगी है
-मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली व हरियाणा के यमुना नगर से दबोचा, 28 डेबिट कार्ड, 12 सिमकार्ड और 4 मोबाइल फोन बरामद, छानबीन जारी
-मुख्य आरोपी अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश, 28 खातों में करोड़ों की लेनदेन की आशंका
-म्यूल अकाउंट खुलवाने पर देते थे ठगी की रकम में मोटा कमीशन, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि आपके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कोई मैसेज आए तो उसके लिंक पर कतई क्लिक न करें। कहीं ऐसा न हो कि आपका मोबाइल फोन हैक हो जाए। मध्य दिल्ली के प्रेम नगर में रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया।
बाद में पीड़ित के खाते से 4.82 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलते ही फौरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका बैंक खाता बंद करवाकर आरोपियों का खाता भी फ्रीज करवा दिया। उसमें ठगी के चार लाख रुपयों को होल्ड किया गया। पुलिस ने मामले में दिल्ली व यमुना नगर हरियाणा से तीन आरोपियों उत्तम नगर, दिल्ली निवासी सोनू (21), यश कुार (27) और बलजिंदर सिंह मंग्गा (48) को दबोचा है। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंक के कुल 28 डेबिट कार्ड, 12 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
साइबर ठगी में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आशंका जता रही कि आरोपी करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावा एनसीआरपी पोर्टल की मदद से शिकायतों को लिंक भी करने का प्रयास किया जा रहा है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों प्रेम नगर, करोल बाग इलाके में 50 वर्षीय एक शख्स के साथ 4.82 लाख की ठगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच उन खातों की पड़ताल की गई, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने 27 मई को सोनू नामक युवक को दबोचा।
विज्ञापन
सोनू ने बताया कि उसने अपने नाम से अकाउंट खुलवाकर यश कुमार नामक को सौंपा था। पुलिस ने उसी दिन आरोपी यश को भी उत्तम नगर से दबोच लिया। दोनों ने बताया कि वह अकाउंट खुलवाकर आग यमुना नगर निवासी बलजिंदर सिंह को सौंप देते थे। बलजिंदर ही मुख्य साइबर ठगों के संपर्क में था। पुलिस की टीम ने यमुना नगर में छापेमारी कर बलजिंदर को दबोच लिया। तीनों के पास से कुल 28 डेबिट कार्ड बरामद किए गए।