{"_id":"5d0d6b028ebc3e480a3efb17","slug":"48-lakh-fine-on-four-malls-for-spreading-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैला रहे चार मॉल पर 48 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैला रहे चार मॉल पर 48 लाख का जुर्माना
Sat, 22 Jun 2019 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
demo pic
नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण फैला रहे चार मॉल पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नियमों को ताक पर रखकर इन मॉल में पॉलीथीन का इस्तेमाल होता मिला। प्राधिकरण की टीम ने करीब 300 किलो पॉलीथीन जब्त की है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने शहर के लगभग सभी मॉल में जांच अभियान चलाया था। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान प्रदूषण रोकथाम संबंधी नियमों का खुलेआम उल्लंघन होते मिला। इस पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने सबसे ज्यादा 15 लाख 10 हजार 500 रुपये जीआईपी मॉल पर और डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया पर 15.10 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
इसके अलावा स्पाइस मॉल पर 5.51 लाख रुपये और लॉजिक्स मॉल पर 50 हजार रुपये जुर्माना ठोका। मॉल में कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही और सीवर के पानी के निस्तारण में भी खामियां पाई गईं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षमता से कम पाए गए।
विज्ञापन