{"_id":"6af71660efd9057c110a13cb","slug":"45-sanitation-workers-will-take-charge-of-cleanliness-responsibilities-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3188-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 45 सफाई कर्मचारी संभालेंगे स्वच्छता की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 45 सफाई कर्मचारी संभालेंगे स्वच्छता की जिम्मेदारी
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। छठ पूजा के दौरान गीता कॉलोनी स्थित यमुना घाट पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एमसीडी 40 से 45 सफाई कर्मचारियों की तैनाती करेगी। इन कर्मचारियों की ड्यूटी दो से तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी। शुक्रवार को एमसीडी पूर्वी जोन के उपायुक्त अजरूद्दीन जहीरूद्दीन काजी ने घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान घाट पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। हालांकि, परिसर में धूल की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने 15 नवंबर की सुबह पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही घाट पर चल रहे मलबा हटाने के काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा। ब्यूरो