{"_id":"d7e14904b72e0b7852e9071c20f081cf","slug":"4400-square-meters-land-will-soon-to-dmrc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी को 4400 वर्ग मीटर जमीन मिलेगी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी को 4400 वर्ग मीटर जमीन मिलेगी जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदीकुंज मेट्रो का निर्माण कर रहे डीएमआरसी ने नोएडा प्राधिकरण से 4400 वर्ग मीटर जमीन मांगी है। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में डीएमआरसी ने जमीन की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस जमीन पर सीआईएसएफ का बैरक और स्टाफ क्वाटर बनेंगे। एसीईओ ने मुख्य परियोजना अभियंता और मुख्य अनुरक्षण अभियंता को भूलेख व नियोजन विभाग के तालमेल से जमीन चिह्नित कर डीएमआरसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसी रूट पर बाधा बन रहे 30 पेड़ों को काटे जाने की भी जानकारी बैठक में दी गई। ओखला पक्षी विहार के आसपास ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए डीएमआरसी जल्द ही नोएडा प्राधिकरण को प्लान उपलब्ध कराएगा। इस रूट पर अब तक 45 फीसदी काम होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएमआरसी ने इस रूट पर पोस्टर बैनर शीघ्र हटाने को कहा है। एसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि सभी पोस्टर-बैनर एक सप्ताह में हटा दिए जाएंगे। 220 केवी लाइन को जल्द शिफ्ट करने की भी जानकारी दी गई।
बैठक में डीएमआरसी के सीनियर डीजी टीके भोंसले, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अजय शर्मा, प्राधिकरण के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर एके गोयल व सीएमई होम सिंह यादव, डिप्टी मैनेजर अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।