फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   43 private schools in Delhi can not be admitted in Nursery admission

नर्सरी दाखिला: दिल्ली के 43 निजी स्कूल नहीं कर सकेंगे दाखिला

Mon, 17 Dec 2018 12:59 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
43 private schools in Delhi can not be admitted in Nursery admission
Admission

दिल्ली के निजी स्कूल में जारी दाखिले की रेस में 43 डिफाल्टर स्कूल अब दाखिला नही ले सकेंगे। इनमें मॉडर्न स्कूल बाराखंभा, दून स्कूल जनकपुरी, एमएम टैगोर स्कूल आरके पुरम समेत सेंट जार्ज डिफेंस कॉलोनी स्कूल आदि प्रमुख हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों में नर्सरी दाखिले पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


शनिवार को निदेशालय ने अपने आदेश में कहा था कि यदि स्कूल मानक अपलोड नहीं करेंगे तो उनके दाखिले रोक दिए जाएंगे। इसके साथ ही अभिभावकों को सलाह दी गई थी कि वह डिफाल्टर स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला कराने से बचें।  मालूम हो कि निदेशालय ने मानक अपलोड करने के लिए शनिवार रात 9 बजे तक का समय दिया था।
विज्ञापन


इस समय सीमा के बाद 43 स्कूल ने मानक अपलोड नहीं किए। इससे पहले सभी स्कूलों को 14 दिसंबर तक अपने मानक और प्वाइंट सिस्टम निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने थे।  दाखिले पर रोक लगने के कारण अब इन स्कूल के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय  ने 15 दिसंबर को आदेश जारी कर 105 स्कूलों को चेतावनी दी थी।  इन स्कूलों में कई नामी स्कूल भी शामिल हैं। निदेशालय इन स्कूलों को रियायत देने के मूड में नहीं है। दाखिला प्रक्रिया रुकने के बाद अब स्कूल नर्सरी में दाखिला लेते हैं तो उन पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed