फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3932 criminals were punished under Operation Conviction in Gautam Buddha Nagar

ऑपरेशन कन्विक्शन: गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों पर नकेल, 28 महीनों में 3932 को मिली सजा; देखें आंकड़े

Sat, 12 Apr 2025 06:27 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राथमिकता यही रहेगी कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले। अपराधियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिले।

विज्ञापन
3932 criminals were punished under Operation Conviction in Gautam Buddha Nagar
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, दहेज हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में 1 जनवरी 2023 से 10 अप्रैल-2025 (28 माह) में 3932 अपराधियों को सजा दिलाई है। इनमें 33 अपराधियों को आजीवन कारावास, 24 अपराधियों को 20 वर्ष का कारावास व 22 अपराधियों को 10 वर्ष का कारावास हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से इस दौरान पॉक्सो एक्ट से संबंधित 83 मुकदमें, दुष्कर्म से संबंधित 10 मुकदमें, दहेज हत्या से संबंधित मुकदमें, अपहरण से संबंधित 20 मुकदमें, हत्या से संबंधित मुकदमें, डकैती से संबंधित मुकदमें, लूट से संबंधित 302 मुकदमें, गिरोहबंद अधिनियम से संबंधित 65 मुकदमें, चोरी से संबंधित 1120 मुकदमें, आर्म्स एक्ट से संबंधित 766 मुकदमें व अन्य मामले से जुड़े 1153 मुकदमें यानी कुल 3567 मुकदमें में 3932 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। 
विज्ञापन


अपराधियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिले
गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राथमिकता यही रहेगी कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले। अपराधियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिले। प्रभावी पुलिसिंग से न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि पीड़ितों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। समय पर सजा कराने के लिए पुलिस ने दर्ज मुकदमें में समयबद्ध जांच पूरी कर साक्ष्यों को मजबूती से कोर्ट में प्रस्तुत किया। इससे न सिर्फ पीड़ितों को समय पर न्याय मिला, बल्कि समाज में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ऑपरेशन कन्विक्शन
अपराध होने के बाद आरोपी के दोषी साबित होने और उसे सजा मिलने तक की प्रक्रिया बहुत लंबी है। कई केस में आरोपी सजा का एलान होने तक वह बुजुर्ग जाता है। कई बार समय पर पैरवी नहीं होने से अपराधी बच निकलते हैं। पीड़ित भी लंबे समय तक इंसाफ की आस में बैठा रहता है। समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' की शुरूआत की थी। इसमें दुष्कर्म, हत्या, लूट, डकैती सहित कई प्रमुख अपराधों का शामिल किया गया है। 


संबंधित मुकदमों की पहचान करने के बाद प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाना है। प्रत्येक जोन में जोनल पुलिस उपायुक्त के अधीन एक अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की गई है, जिन्हें अपने जोन के अन्तर्गत सभी अभियोगों की पैरवी के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। थानास्तर पर प्रत्येक थाने में अभियोजन सेल का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन गवाहों की उपस्थित, गवाहों के बयान कराए जाने के लिए उत्तरदायी है।

अभियोगवार आंकड़े
अपराध का प्रकार मुकदमें की संख्या
पॉक्सो एक्ट 83
दुष्कर्म 10
दहेज हत्या 4
अपहरण 20
हत्या 31
डकैती 13
लूट 302
गिरोह बंद अधिनियम 65
चोरी 1120
आर्म्स एक्ट 766
अन्य अपराध 1153
कुल 3567
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed