फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   350 special trains will run to control the Holi crowd

Holi: भीड़ को नियंत्रित करने को चलेंगी 350 स्पेशल ट्रेनें, नई और पुरानी दिल्ली, आनंद विहार पर खास इंतजाम

Tue, 11 Mar 2025 04:21 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 04:21 AM IST
सार

दिल्ली रेल मंडल के नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बना है। 

विज्ञापन
350 special trains will run to control the Holi crowd
रेलवे स्टेशन पर मौजूद भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

होली पर उमड़ने वाली भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए मिनी कंट्रोल रूम सभी स्टेशनों पर बनाया गया है। जहां 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आधुनिक उपकरण लगाया गया है। इसकी निगरानी विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसडीओ) करेंगे। मिनी कंट्रोल के साथ बेहतर समन्वय के लिए वाणिज्यिक और आरपीएफ कर्मचारियों को वॉकी टॉकी प्रदान की गई है। इतना ही नहीं वाणिज्यिक टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई) को विशेष वर्दी प्रदान की गई है। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। निर्बाध टिकट जांच में मदद मिल सके।

विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल के नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बना है। इस जगह पर टिकट बुकिंग काउंटर स्थानांतरित किया गया है ताकि टिकट काउंटर पर भी भीड़ नहीं बढ़ कसे। खास बात है कि बिना टिकट यात्रियों को अब इन स्टेशनों के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। केवल उन्हीं यात्रियों को स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति है जिनके पास वैध टिकट हैं। मोबाइल टिकटिंग और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन पर्याप्त संख्या में तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

350 स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के स्टेशनों से चलेंगी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसे के बाद रेलवे ने भीड़ नियंत्रण पर ज्यादा फोकस कर रहा है। किसी तरह से भीड़ अनियंत्रित ना हो इसे ध्यान में रख ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे करीब 350 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसके साथ ही कई ट्रेन स्टैंड बाय में रहेगा ताकि भीड़ बढ़ते ही स्टेशन से इसे रवाना किया जा सके। रेलवे के अन्य जोन से 754 और कुल 1091 स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है।विशेष ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 16 को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा अधिक व्यस्तता वाली कुछ ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 पर स्थानांतरित किया गया है। नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और सराय रोहिल्ला स्टेशन के लिए विशेष योजना बनाई गई है। ट्रेनों में निर्बाध रूप से चढ़ाने के लिए, यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। कतार विभाजक (सर्पेन्टाइन रूप) तैयार किया गया है।

विज्ञापन

ताकि आसानी से आरक्षित टिकट वाले ट्रेन में चढ़ सके
आरक्षित टिकट वाले यात्री आसानी से अपने कोच में चढ़ सकेंगे। प्रतीक्षा सूची वाला यात्री आरक्षित कोच में प्रवेश नहीं करे यह सुनिश्चित किया जाएगा। नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर विशेष वर्दी में विशेष टिकट जांच दल तैनात किया गया है। फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। होली की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट साइड पर कुछ बदलाव किए गए हैं। प्लेटफॉर्म 1-15 पर प्रवेश अब गेट 10 (प्लेटफॉर्म 16) के माध्यम से संभव नहीं होगा। प्लेटफार्म नंबर 16 के लिए जाने वाले आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 10 से प्रवेश करना होगा। प्लेटफार्म 16 के लिए जाने वाले अनारक्षित यात्रियों को गेट 12 से प्रवेश करना होगा।

अन्य विशेष तैयारियां
-स्टेशनों पर स्थायी बाहरी वेटिंग एरिया निर्माण।
-यात्रियों को तब प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी जब ट्रेन प्लेटफार्म पर लग जाएगी। इससे भीड़भाड़ कम होगी।
-स्टेशनों पर पूरी तरह से प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा।
-बिना टिकट यात्री, प्रतीक्षा सूची टिकट वाले यात्री बाहरी वेटिंग एरिया में रूकेंगे।
-स्टेशन पर पहुंचने वाला अनधिकृत प्रवेश सील किया जाएगा।
-स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में कैमरे लगाए जाएंगे।
-बड़े स्टेशनों पर वार रूम विकसित किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी कार्य करेंगे।
-सभी स्टाफ और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन का पहचान पत्र दिया जाएगा।
-प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक बनाया जाएगा।
-स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकट बिक्री को नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed