फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time

Auto Expo 2025: पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां हो रहीं शामिल, ऐसे होगी फ्री में एंट्री; ऐसा रहा पहला दिन

Fri, 17 Jan 2025 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

Bharat Mobility Global Expo 2025: दिल्ली में शुक्रवार से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आगाज हो चुका है। प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इस बार कई कंपनी अपनी-अपनी कार, बाइक, बस एम्बुलेंस और भी चीजे लेकर आये है।

विज्ञापन
34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय

विस्तार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से यह संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम द मोटर शो है। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, बीएमडब्ल्यूए, बीवाईडी समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है।

विज्ञापन

34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय

आम लोगों के लिए कोई शुल्क नहीं
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। हर टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। पांच साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। वहीं व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा। टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बार कोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय

इस समय पर दर्शक जा सकते हैं एक्सपो
एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। आयोजकों को रविवार को भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है। लिहाजा 19 जनवरी को एंट्री सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक मिलेगी। वहीं, 20 से 22 के बीच दर्शक सुबह 10-6 बजे के बीच एक्सपो में जा सकेंगे। अगर कोई मेट्रो से एक्सपो में पहुंचना चाहता है तो उसको ब्लू लाइन मेट्रो पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन तक जाना होगा। यहां से बाहर निकलकर पैदल एक्सपो तक पहुंचा जा सकेगा। आम दर्शकों का प्रवेश व निकासी गेट-2 से होगी।

विज्ञापन

34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय

यह कंपनियां हो रहीं शामिल
टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और बीवाईडी जैसे वैश्विक स्तर के लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल हो रहे हैं।

34 automobile companies are participating in India Mobility Global Expo 2025 For first time
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 - फोटो : प्रशांत पांडेय

टू-व्हीलर सेक्शन में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे, जबकि कॉमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, टीआई क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed