फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3200 employees of the fire department will take charge on the night of Diwali

Diwali: अग्निशमन विभाग के 3200 कर्मचारी दिवाली की रात संभालेंगे मोर्चा, शॉर्ट सर्किट से होती हैं ज्यादा घटनाएं

Tue, 29 Oct 2024 05:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 05:22 AM IST
सार

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दिवाली की रात शहर भर में अग्निशमन विभाग के 3200 कर्मचारी तैनात रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सरकार की ओर से पटाखों पर बैन लगाया है ऐसे में उम्मीद है कि आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी।

विज्ञापन
3200 employees of the fire department will take charge on the night of Diwali
दिल्ली दमकल विभाग - फोटो : PTI

विस्तार

दिवाली पर दिल्ली अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर रहेगे। दिल्ली पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास दमकल गाड़ियों को तैनात कर दिया है। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि दिवाली की रात शहर भर में अग्निशमन विभाग के 3200 कर्मचारी तैनात रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सरकार की ओर से पटाखों पर बैन लगाया है ऐसे में उम्मीद है कि आग लगने की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लाइटों के चलते शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर अग्निशमन कर्मियों को हर समय तैयार रहने की जरूरत होती है। 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को शाम 5 बजे से आधी रात तक 23 व्यस्त स्थानों पर एक-एक दमकल की गाड़ियां तैनात होंगी। बीते दिवाली पर मिली काल का विश्लेषण कर ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां पर आग लगने की अधिक आशंका है। 1 नवंबर को नौ अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल (बैक-पैक) यूनिट तैनात की जाएंगी और सात स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

इन स्थानों पर रहेगी विशेष नजर
तिलक नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, महरौली, अलीपुर थाना, रानी बाग मार्केट, गांधी नगर मार्केट, महिपालपुर चौक, मुंडका मेट्रो स्टेशन, आजाद मार्केट चौक, जयपुर गोल्डन अस्पताल और राधा स्वामी सत्संग, कनॉट प्लेस, सफदरजंग, शंकर रोड, लक्ष्मी नगर, जनकपुरी और सीबीडी शाहदरा जैसे स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों से लैस वाहन तैनात होंगे।

शॉर्ट सर्किट से होती हैं घटनाएं
अग्निशमन विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि दिवाली की रात पटाखों से आग लगने की घटनाएं कम होती हैं। जबकि घरों में लाइटों के चलते शाॅर्ट सर्किट से लगी आग को लेकर अधिक काल होती हैं। दिवाली की रात 2023 में    208, 2022 में 201, 2021 में 152, 2020 में 205, 2019 में 245 आग लगने की काॅल मिलीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed