फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   32.50 lakh cheated in the name of getting jobs in Canada

कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर 32.50 लाख की ठगी

Sun, 21 Jul 2019 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
32.50 lakh cheated in the name of getting jobs in Canada
सांकेतिक तस्वीर

कनाडा के एक पांच सितारा होटल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार नेपाली युवकों से 32.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीजा लगवाने की बात कह पीड़ित युवकों के पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए। 

विज्ञापन


रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर झूठे केस में फंसवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वीर बहादुर केशरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित गिर बहादुर राणा (33) परिवार के साथ नेपाल में रहता है। अपराध शाखा को दी शिकायत में गिर बहादुर ने बताया कि वह करीब 10 माह पूर्व अपने दोस्त से मिलने दिल्ली आया था। इस बीच वह पहाडग़ंज के एक होटल में रुका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में ही उसकी मुलाकात वीर बहादुर केशरी नामक युवक से हुई। नेपाली भाषा में बातचीत के दौरान आरोपी ने गिर बहादुर को बताया कि वह भी नेपाल का है। दोनों के बीच अच्छी पहचान हो गई। इस  बीच दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिया। आरोपी ने गिर बहादुर से कहा कि कभी कोई काम हो तो उसे बताना। 

वह कनाडा में कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। उसके दिल्ली व कनाडा में अच्छे संबंध हैं। गिर बहादुर आरोपी की बातों में आ गया। बातचीत के दौरान आरोपी वीर बहादुर ने पीड़िता को बताया कि वह कनाडा के पांच सितारा होटल में नौकरी लगवा देगा।

इसके लिए वीजा व अन्य खर्चों के लिए उसे एक आदमी के 13 लाख रुपये देने होंगे। गिर बहादुर इसके लिए राजी हो गया। आरोपी के कहने पर गिर बहादुर ने अपने तीन अन्य दोस्तों विश्वो गुरंग, महादेव घारती और टार्जन से नौकरी की बात की। 


आरोपी ने चारों से कुल 32.50 लाख रुपये व उनके पासपोर्ट ले लिऐ। बाकी रुपये वीजा लगवाने के बाद देने की बात हुई। रुपये व पासपोर्ट लेने के बाद आरोपी पीड़ितों नजरअंदाज करने लगा। कॉल करने पर कुछ समय की बात करता। 

बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। गिर बहादुर का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी चारों को जान से मारने की धमकी देने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed