फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 shanties were burned in the Great Fire.

भीषण आग में जल गईं 300 झुग्गियां

Sun, 14 Jun 2015 01:51 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Sun, 14 Jun 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
300 shanties were burned in the Great Fire.
रेडिसन होटल के पीछे शनिवार तड़के करीब तीन बजे 300 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। 300 परिवार के करीब एक हजार लोग बेघर हो गए। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। उनमें भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


झुग्गियों में रखे कई सिलेंडर धमाके के साथ फटे। कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस कर्मियों ने झुग्गियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों से करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई। 50 से ज्यादा टेंडर पानी खर्च हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलती सिगरेट या बीड़ी या बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होना कारण माना जा रहा है। हंगामे के डर से पीएसी तैनात की गई है। दूसरी तरफ, फायर ब्रिगेड के अफसर 165 झुग्गियां बता रहे हैं।

रेडिसन होटल के पीछे खाली प्लॉट पर करीब 300 झुग्गियां बनी हुई हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों समेत करीब एक हजार लोग रहते हैं। तड़के करीब तीन बजे अचानक एक झुग्गी में आ लग गई।

आग लगते ही लोगों ने शोर मचा दिया। लोग झुग्गियों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने भागकर जान बचाई तथा पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत ही तेजी से फैली।

देखते ही देखते आग ने बाकी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और इंदिरापुरम तथा वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस कर्मियों ने झुग्गियों में फंसे लोगों को बाहर निकला। आग बढ़ती देख साहिबाबाद से दो, नोएडा से तीन और कोतवाली फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियां और मंगाईं गईं।

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर सीओ अतुल यादव, एएसपी अनुराग आर्या समेत एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जलती बीड़ी-सिगरेट या शार्ट सर्किट से लगी आग
एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि 300 नहीं, 165 झुग्गियां थीं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। आग के कारण झुग्गियों में रखे सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। हो सकता है रात में किसी ने जलती सिगरेट या बीड़ी झुग्गियों के पास फेंकी हो या फिर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

आंखों में आंसू...खुले आसमान के नीचे बसेरा
आग में वहां रह रहे 300 परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लोग के पास खाने-पीने का सामान तथा कपड़े तक नहीं बचे।

महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने आसपास से बांस और बल्लियों का इंतजाम कर दोबारा से झुग्गियां बनाने का काम शुरू कर दिया है।

सीओ से मिले झुग्गी वाले
सेक्टर-2 में झुग्गी हटाने के विरोध में शनिवार को झुग्गी में रहने वाली महिलाएं और बच्चे सीओ ऑफिस पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए दूसरी जगह रहने की व्यवस्था होने तक झुग्गी खाली नहीं रने की मांग की।

सीओ अतुल यादव ने समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। सपा महानगर अध्यक्ष रीतू खन्ना ने बताया कि काफी समय से ये लोग झुग्गी बनाकर रह रहे हैं।


कुछ दबंग लोग प्रशासन की मदद से इन्हें हटाना चाहते हैं। आए दिन यह लोग इन्हें परेशान कर रहे हैं। इनकी मांग है कि जो लोग उन पर जगह खाली करने का दबाव बना रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ अतुल यादव ने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed