{"_id":"68849e7dde38a91a22060dbb","slug":"30-year-old-man-found-dead-with-multiple-stab-injuries-in-outer-north-delhi-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दिल्ली के नांगल ठाकरान इलाके में युवक की हत्या; गले, छाती और पेट पर चाकू के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दिल्ली के नांगल ठाकरान इलाके में युवक की हत्या; गले, छाती और पेट पर चाकू के निशान
Sat, 26 Jul 2025 02:53 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:53 PM IST
सार
दिल्ली के नांगल ठाकरान इलाके में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार रात में पार्टी की थी। आशंका है कि किसी बात पर विवाद होने पर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना के नांगल ठाकरान गांव में टैक्सी चालक 30 साल के मोहित की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार रात में पार्टी की थी। आशंका है कि किसी बात पर विवाद होने पर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
टैक्सी चालक यहां अकेला रहता था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार सुबह मोहित की हत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो कमरे में मोहित का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के आधा दर्जन निशान थे। उसके गले और सीने को धारदार हथियार से काटा गया था। कमरे में शराब की बोतलें, गिलास और अन्य सामान रखे हुए मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि मोहित शुक्रवार रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ कमरे में पार्टी कर रहा था। आशंका है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी पता चला कि मोहित शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले इसका कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया, "शनिवार को हमें एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति की छाती पर चाकू से वार करके उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने मोहित को खून से लथपथ पाया और उसके गले, छाती और पेट पर कई घाव थे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
पुलिस ने बताया कि अपराध एवं फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।