फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30% active patients reduced in 17 days in Delhi

दिल्ली में 17 दिन में कम हुए 30 फीसदी सक्रिय मरीज, विशेषज्ञों ने कहा- कम होंगे मामले

Sat, 10 Oct 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
30% active patients reduced in 17 days in Delhi
Corona - फोटो : PTI

राजधानी में संक्रमण पर लगाम लगती जा रही है। 17 दिन में ही 30 फीसदी सक्रिय मरीज घट गए हैं। इन मरीजों की संख्या 32 हजार तक पहुंच गई थी, जो अब करीब 22 हजार रह गई है। विशेषज्ञ अनुमान जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में सक्रिय मामले कम होते जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय 21955 सक्रिय मरीज हैं। 22 सितंबर को यह आंकड़ा 31623 था। लिहाजा, एक माह में ही 30 फीसदी मरीज कम हो गए हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में सक्रिय मामले दस हजार से कम रह गए थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि यह और भी कम होंगे। हालांकि, इसके बाद एक महीने तक ये मरीज बढ़कर 32 हजार तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन


उस दौरान रोजाना संक्रमण के 4200 मामले आ रहे थे। इसके मुकाबले महज 2400 मरीज ठीक हो रहे थे। अब 22 सितंबर से सक्रिय मरीज घटते जा रहे हैं। अब रोजाना औसतन 3200 मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, संक्रमण के 2800 मामले आ रहे हैं। ज्यादा मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है स्थिति
तारीख    मामले
22 सितंबर    31623
24    31125
26    29717
28    27123
30    26743
02 अक्तूबर    26450
04    24753
06    22720
08    22232
09    21955
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed