फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   26 arrested from two international call centers in Delhi

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: 23 लैपटॉप... 28 मोबाइल फोन और मोटे कैश के साथ 26 गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा है। जिनके पास से 23 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर, छह राउटर व साढ़े 23 लाख कैश बरामद हुए हैं।
 

विज्ञापन
26 arrested from two international call centers in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने अलग-अलग जगह चल रहे दो अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर सिस्टम, छह राउटर और साढ़े 23 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल, लैपटॉप की पड़ताल की जा रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने लोगों के साथ ठगी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद नारायणा के पॉश एरिया में चल रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। यहां पर अमेजन, नॉटर्न, चाइम और पेपैल की ओर से टेक्निकल सपोर्ट देने के बहाने अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों में कॉल सेंटर के मालिक मोहित बंसल उर्फ काकू, शुभम बंसल उफग काली और पुनीत सहगल शामिल हैं।

कॉल सेंटर में अमेरिकी नागरिकों से बातचीत कर उनको मदद का भरोसा देकर रकम ऐंठी जा रही थी। पुलिस ने वहां से 21 लोग में इनमें 17 पुरुष और चार महिलाएं शामिल को गिरफ्तार किया। मोहित बंसल और पुनीत को मौके से दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी पिछले छह साल से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपी जल्दी-जल्दी अपने दफ्तर का ठिकाना बदल रहे थे। आरोपियों ने ठीक-ठाक पढ़े लिखे और अंग्रेजी बोलने वाले युवक-युवतियों को नौकरी पर रखा हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाकी लोगों को फर्जीवाड़े का पता था या नहीं।

दूसरे मामले में द्वारका सेक्टर-26 में छापेमारी की गई। यहां से स्पेक्ट्रम इंटरनेट, डायरेक्ट टीवी, अर्थ लिंक, एटीएंडटी, फ्रंटियर इंटरनेट, विनस्ट्रीम जैसी नामी कंपनियों के नाम से टेक्निकल सपोर्ट देने का झांसा दिया जाता था। कॉल सेंटर के मालिक सचिन यादव, शंशांक भरतवाल और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

यहां गूगल पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। लोगों को टोलफ्री नंबर उपलब्ध कराया जाता था। कॉल करने पर आरोपी उनको संबंधित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ठगी करते थे। मदद के बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। जगजीत, सचिन व शशांक पिछले एक साल से कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed