फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   26,800 electric vehicle owners in Delhi await subsidy

Delhi: 26,800 ईवी मालिकों को सब्सिडी का इंतजार, पुरानी पॉलिसी में ₹30 हजार से ₹1.5 लाख तक की मिलती थी छूट

Tue, 14 Oct 2025 04:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Oct 2025 04:24 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि बीते 10 माह में 26000 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन केवल कुछ ही का निपटारा किया जा सका है। अगस्त 2023 में पुरानी पॉलिसी समाप्त होने के बाद ईवी सब्सिडी देने को लेकर काम धीमी गति से चली। मौजूदा समय में पुरानी पॉलिसी को मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
26,800 electric vehicle owners in Delhi await subsidy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी में करीब 26000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मालिक पिछले कई महीनों से सब्सिडी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। परिवहन विभाग में 42.5 करोड़ से अधिक के सब्सिडी के आवेदन लंबित हैं।अधिकारियों का कहना है कि देरी का मुख्य कारण नई ईवी पॉलिसी के फाइनलाइजेशन में हुई लंबी देरी है। पुरानी पॉलिसी को आगे तो बढ़ाया गया, लेकिन नई पॉलिसी अभी तक तैयार नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बीते 10 माह में 26000 के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन केवल कुछ ही का निपटारा किया जा सका है। अगस्त 2023 में पुरानी पॉलिसी समाप्त होने के बाद ईवी सब्सिडी देने को लेकर काम धीमी गति से चली। मौजूदा समय में पुरानी पॉलिसी को मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से नई ईवी पॉलिसी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल मार्च तक लागू किया जा सकता है। वहीं पुरानी पॉलिसी के तहत सब्सिडी के लंबित आवेदन की जांच भी की जा रही है। अगस्त 2020 में लॉन्च की गई दिल्ली ईवी पॉलिसी दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी पहलों में से एक रही है। इस पॉलिसी के तहत दोपहिया वाहनों के लिए 30,000 तक और चारपहिया वाहनों के लिए 1.5 लाख तक की खरीद प्रोत्साहन राशि के साथ पंजीकरण शुल्क और रोड टैक्स में छूट दी जाती थी। इससे दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया और 2024 में नई वाहन पंजीकरण का 8 फीसदी से अधिक हिस्सा ईवी बना। 2023 में तीन साल की पॉलिसी अवधि समाप्त होने के बाद, नई पॉलिसी तैयार करने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाई गई है तकनीकी समिति
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में सब्सिडी भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए तकनीकी समिति बनाई गई है, जो नई पॉलिसी के तहत पात्र वाहनों की समीक्षा करेगी। समिति बैटरी रेंज, ऊर्जा दक्षता और प्रदर्शन जैसे मानकों के आधार पर वाहनों को मंजूरी सूची में शामिल करेगी। इसके अलावा, एक नया डिजिटल सब्सिडी सत्यापन प्रणाली भी शुरू की जाएगी, जो राष्ट्रीय वाहन पोर्टल वाहन से जुड़ी होगी और मैनुअल त्रुटियों व देरी को कम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed