{"_id":"1d0705e7a499265589a45d11a38d5c94","slug":"25-lakh-cash-to-give-the-case-to-the-cyber-cell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 25 लाख उड़ाने का मामला साइबर सेल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से 25 लाख उड़ाने का मामला साइबर सेल को
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार एटीएम से एक ही दिन में 25.40 लाख रुपये निकालने की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। यह जांच एसपी सिटी के नेतृत्व में साइबर सेल करेगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। यह मामला काफी गंभीर है। जल्द ही इस गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।
एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि चंद सेकेंड के भीतर एटीएम की प्रोग्रामिंग को हैक करके रुपये निकाल लिए जाते हैं। जबकि की-पैड हटाकर अपना की-पैड जोड़ देने में दस मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
सामान्य व्यक्ति को भी एटीएम से रुपये निकालने में लगभग पांच मिनट लग जाते हैं। जयपुर में भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था।
इस गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देने पूरी तैयारी के साथ आते हैं। एटीएम पर आने वाले ग्राहकों को लगता है कि वह एटीएम ठीक करने आए हुए हैं या एटीएम में कैश लोड कर रहे हैं।
विज्ञापन