फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 corona positive patients found in ghaziabad

गाजियाबाद में मिले 25 कोरोना संक्रिमत, खोड़ा में एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव

Fri, 15 May 2020 05:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 May 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
25 corona positive patients found in ghaziabad
कोरोना की जांच करवाती एक महिला - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से तेजी आई है। बीते 24 घंटों के अंदर 25 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत खोड़ा में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इंदिरापुरम की शिप्रा सिटी और डासना गेट में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  लोनी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त संजय नगर, भोपुरा, घूकना और वैशाली सेक्टर-1 से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से दो लोगों को किडनी संबंधी बीमारी होने पर दिल्ली रेफर किया गया है और बाकी को ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर में भर्ती कराया है। विभाग की तरफ से 24 मामलों की पुष्टि हुई है। जब अभी एक मरीज को जोड़ा नहीं गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार खोड़ा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को बीते कई दिनों से बुखार और जुकाम की शिकायत थी जिस पर उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था जो पॉजिटिव आया है। वहीं खोड़ा से जुड़े छह अन्य लोग कोरोना संक्रमण के बीच जान गंवाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इस तरह से खोड़ा में अब तक कुल मरीजों की संख्या 26 के पार पहुंच गई है। इंदिरापुरम में भी शिप्रा सिटी में एक ही घर की महिला व दो पुरुषों को कोरोना हुआ है। तीनों ही लोग परिवार से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। लोनी में भी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए अल्वी नगर के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं डासना गेट में पॉजिटिव पाए गए तीन सदस्यों में दोनों भाई हैं जो मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला के पति व देवर हैं। जबकि तीसरी मरीज महिला की सास है। डासना गेट निवासी महिला बीते हफ्ते प्रसव के बाद महिला व तीन दिन का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। संजय नगर और घूकना में भी एक-एक व्यक्ति को कोरोना हुआ है। यह दोनों मरीज किडनी संबंधी बीमारी से भी पीड़ित है, जिसके चलते इन्हें एलएनजेपी दिल्ली रेफर किया गया है। भोपुरा में एक बंगाली डॉक्टर और वैशाली सेक्टर-1 केमिस्ट को कोरोना हुआ है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन-3: पैरों में छाले, सिर पर सामान, आसान नहीं घर की डगर
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों को जोड़ने में भी की गई हेराफेरी 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को 145 मरीज बताए गए थे लेकिन बृहस्पतिवार देर रात को लखनऊ की तरफ से जिले वार कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची जारी की गई तो उसमें बृहस्पतिवार को 19 मरीज जोड़कर जिले में कुल मरीजों की कुल संख्या 169 दिखाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि पांच मरीज बुधवार रात 10 बजे के बाद आए थे जिन्हें 13 मई की तिथि में ही जोड़ दिया गया है। हालांकि भोपुरा के बंगाली डॉक्टर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अगर उसे भी बृहस्पतिवार में जोड़ दिया जाता तो कुल मरीजों की संख्या 170 होती है। उधर, बृहस्पतिवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई। लखनऊ से रिपोर्ट जारी होने पर जानकारी दी गई कि लखनऊ से जारी रिपोर्ट सही है। 

30 से अधिक लोगों को किया गया क्वारंटीन 
स्वास्थ्य विभाग ने 30 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें लोनी से मरीजों के संपर्क में आने वाले छह, खोड़ा से 10, भोपुरा में बंगाली डॉक्टर के संपर्क में आने वाले तीन लोग शामिल हैं। इसी तरह से तीन दिन पहले प्रताप विहार में कोरोना के चलते जान गवाने वाले व्यक्ति से जुड़े 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 


दिल्ली में 15 फीसदी कोरोना मरीज 60 वर्ष के पार, इन्हीं की आधी से ज्यादा मौतें

गाजियाबाद के सैंपलों की जांच अब नोएडा में होगी
शासन ने कोरोना सैंपलों की जांच के लिए जिलेवार लैब आवंटित कर दी गई है। अब गाजियाबाद के सभी सैंपल की जांच नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल में होगी। इसके साथ बिजनौर जिले की भी सभी जांच यहीं पर की जाएगी। अभी तक गाजियाबाद के सैंपलों को जांच के लिए नोएडा और मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। नोएडा में जांच मशीन खराब होने के कारण अधिकांश सैंपल मेरठ ही भेजे जा रहे थे। जहां पर जांच का काफी दबाव था लेकिन अब शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है कि सैंपल की जांच नियमित रूप से हो सके। इसके लिए जिलों को जांच के लिए लैब का आवंटन किया गया है।

इससे पहले एक दिन आए थे 13 नए मरीज 
जिले में इससे पहले एक ही दिन में सबसे अधिक 13 नए मरीज आए थे। आठ मई को 13 नए मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य व प्रशासन ने खोड़ा को लेकर विशेष प्लान बनाया था। क्योंकि छह मामले अकेले खोड़ा क्षेत्र से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed