फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC run 30 buses for railway passengers at new delhi railway station

लॉकडाउन-3: पैरों में छाले, सिर पर सामान, आसान नहीं है घर की डगर, डीटीसी बसों ने लगाया 'जख्मों' पर मरहम

Fri, 15 May 2020 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 May 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
DTC run 30 buses for railway passengers at new delhi railway station
डीटीसी बनी यात्रियों के लिए सहारा - फोटो : amar ujala

सार्वजनिक वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को नई दिल्ली से 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। सुबह के वक्त नई दिल्ली स्टेशन पर मुंबई सेंट्रल, राजेंद्र नगर, हावड़ा, भुवनेश्वर समेत पांच स्पेशल ट्रेन पहुंचीं तो नई दिल्ली से नौ ट्रेनों की रवानगी हुई। इसमें मुख्य रूप से डिब्रुगढ़, राजेंद्र नगर, हावड़ा, भुवनेश्वर, जम्मूतवी की ट्रेन शामिल हैं। 

विज्ञापन


सुबह के वक्त करीब 5.55 बजे बंगलुरू राजधानी स्पेशन ट्रेन पहुंची। इस वक्त स्टेशन पर ना तो कोई सार्वजनिक वाहन थे और ना ही टैक्सी। इस वजह से दिल्ली पहुंचे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई। जिनके पास निजी वाहन थे वह तो अपने-अपने घर का तरफ रवाना हो गए, लेकिन जो सार्वजनिक वाहन के भरोसे पहुंचे थे उन्हें बेहद परेशानी हुई। 
विज्ञापन


दिल्ली में 15 फीसदी कोरोना मरीज 60 वर्ष के पार, इन्हीं की आधी से ज्यादा मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह राजेंद्र नगर पटना राजधानी सुबह 8 बजे नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। यहां स्वचालित सीढ़ियां नहीं होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बाहर निकले तो वाहन नहीं मिले। हालांकि, इस समय तक कुछ डीटीसी की बसों से रेलवे पुलिस ने लोगों ने मदद कर निर्धारित जगहों तक जाने में मदद की। ना सिर्फ दिल्ली आने वाले बल्कि दिल्ली से अन्य स्टेशनों की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। 

डीटीसी की बसों ने लगाया पैदल यात्रियों के 'जख्मों' पर मरहम

राजधानी के अस्थायी शेल्टर होम में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को डीटीसी बसों से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। पूर्वी दिल्ली से बिहार के 300 श्रमिकों सहित कर्नाटक के 11 कामगारों को भी भेजा गया। अन्य राज्यों के भी 73 श्रमिकों को पूर्वी दिल्ली से बसों में लाया गया। अलग अलग इलाकों से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह ध्यान रखा गया। अलग अलग हिस्सों से रेलवे स्टेशनों तक बसों में यात्रियों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि डीटीसी के प्रवक्ता ने साफ किया है कि अभी तक किसी भी रूट पर बसें संचालित नहीं जा रही हैं।  

Coronavirus in Delhi: पहली बार एक दिन में मिले 472 नए केस, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8470

रेल यात्रियों के लिए डीटीसी ने लगाईं 30 बसें
विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुंचे यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डीटीसी की बसें लगाई गईं। अजमेरी गेट से दिल्ली के सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रियों को पहुंचाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों की मेडिकल जांच कर उन्हें घर भेजा गया।

दिल्ली परिवहन निगम के प्रवक्ता के मुताबिक यात्रियों को डीएम ऑफिस तक पहुंचाया गया। इसके लिए उनसे किराया भी लिया गया। सभी 11 जिलों के यात्रियों को पहुंचाने के लिए करीब 30 बसें लगाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed