फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 trains cancelled on Delhi-Rewari rail section from the 5th to the 8th

Delhi NCR News: दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर आज से 8 तक 24 ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
- वंदे भारत, गरीब रथ और डबल डेकर ट्रेनें भी प्रभावित, 8 का रूट डायवर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर 5 से 8 अक्तूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए रेलवे 7 अक्तूबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान वंदे भारत, गरीब रथ, डबल डेकर सहित कुल 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि आठ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है।
रेलवे के अनुसार, मुख्य ब्लॉक 7 अक्तूबर को रहेगा, लेकिन उससे पहले होने वाले कार्यों के कारण 5 अक्तूबर से ही ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। सबसे अधिक 17 ट्रेनें 7 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। इनमें दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल, सिरसा-तिलक ब्रिज और दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-रेवाड़ी और आसपास के मार्ग की कई लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। 5 अक्तूबर को दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 अक्तूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ, जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें नहीं चलेंगी। 8 अक्तूबर को बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ ट्रेनों के मार्ग बदले
6 अक्तूबर को जम्मूतवी-बाड़मेर, ओखा-साबरमती, भुज-दिल्ली, भुज-बरेली और वेरावल-हरिद्वार ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 7 अक्तूबर को बरेली-भुज, शकूरबस्ती-ओखा और फिरोजपुर कैंट-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का मार्ग बदला रहेगा। कुछ ट्रेनों के गंतव्य और समय में भी बदलाव किया गया है। मुक्तसर-दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली में समाप्त होगी, जबकि गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेवाड़ी तक चलेगी। किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट और दिल्ली-साबरमती 55 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed