फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 IPS officers transferred in Delhi including Meena

दिल्ली: आईपीएस अफसर मुकेश कुमार मीणा का तबादला अंडमान निकोबार

Wed, 17 Feb 2016 10:55 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
24 IPS officers transferred in Delhi including Meena

दिल्ली पुलिस के 24 आईपीएस अफसरों का मंगलवार शाम तबादला कर दिया गया। कुछ अफसरों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है, जबकि कुछ को दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन


सबसे अहम 1989 बैच के आईपीएस अफसर मुकेश कुमार मीणा का तबादला अंडमान निकोबार किया गया है। मुकेश मीणा दिल्ली सरकार में एसीबी के चीफ थे।

इस कारण दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस में ठनती रही थी।

रेयान मामले की जांच कर रहे डीसीपी प्रेमनाथ का भी तबादला

24 IPS officers transferred in Delhi including Meena

इसके अलावा सुनंदा पुष्कर, जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने और रेयान स्कूल में बच्चे की मौत मामले की जांच कर रहे दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का भी तबादला कर दिया गया है।


उन्हें मिजोरम भेजा गया है। 1990 बैच के आईपीएस तेजेंद्र लूथरा को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है। विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर को दिल्ली से गोवा भेजा गया है।

वह दिल्ली में ट्रैफिक पर निगरानी रखने के लिए पहली बार हेलीकॉप्टर का प्रयोग करने के कारण चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed