फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 lakh vehicles running on the roads in Delhi without pollution certificate

Delhi: बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दौड़ रहे 22 लाख वाहन, 15 नवंबर तक 2.4 लाख वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Tue, 05 Dec 2023 01:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:55 AM IST
सार

दिल्ली में वर्तमान में 97 लाख चार पहिया और दो पहिया वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 27.8 लाख कारें हैं। इसमें 8.4 लाख सीएनजी और 2.5 लाख इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। जबकि 69.8 लाख दो पहिया वाहन पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
22 lakh vehicles running on the roads in Delhi without pollution certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़कों पर 22 लाख ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं, जिनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं। इनमें 19 लाख के करीब दो पहिया वाहन हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने इस वर्ष 15 नवंबर तक बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों के खिलाफ 2.4 चालान जारी किए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में वर्तमान में 97 लाख चार पहिया और दो पहिया वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 27.8 लाख कारें हैं। इसमें 8.4 लाख सीएनजी और 2.5 लाख इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। जबकि 69.8 लाख दो पहिया वाहन पंजीकृत हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रदूषण प्रमाण पत्र के मामले में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 19 लाख के करीब दो पहिया वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं। वहीं करीब तीन लाख चार पहिया वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं हैं। बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चालकों के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इस वर्ष सबसे ज्यादा हुईं कार्रवाई
प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने के मामले में इस वर्ष गत तीन वर्षों में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई है। वर्ष 2020 में एक लाख, 2021 में 1.5 लाख, 2022 में दो लाख वहीं इस वर्ष एक जनवरी से 15 नवंबर तक 2.4 लाख विभिन्न वाहनों के खिलाफ चालान किए गए हैं। जबकि प्रदूषण प्रमाण जारी करने के आंकड़ों पर गौर करें तो यह साल दर साल कम हुए हैं। वर्ष 2021 में 60.4 लाख, 2022 में 51.9 लाख और 2023 15 नवंबर तक 42.9 लाख प्रदूषण प्रमाण पत्र विभिन्न वाहनों के जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed