फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21st meta theatre festival from today

Delhi NCR News: आज से 21वां मेटा थिएटर फेस्टिवल, 10 नाटकों का होगा मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में आज से महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स यानी मेटा का 21वां संस्करण शुरू हो रहा है। भारतीय रंगमंच के इस प्रतिष्ठित महोत्सव की शुरुआत महिंद्रा समूह ने की थी। कमानी ऑडिटोरियम में उद्घाटन के साथ शुरू होने वाला यह फेस्टिवल 25 मार्च तक चलेगा। इसमें देशभर से चयनित 10 उत्कृष्ट नाटकों का मंचन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन कमानी ऑडिटोरियम और श्रीराम सेंटर में होगा।
फेस्टिवल के लिए इस बार रिकॉर्ड 422 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। हिंदी, मलयालम, बांग्ला, मराठी, संस्कृत और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में प्रस्तुतियां होंगी। ज्यूरी में अमल अल्लाना, अनुराधा कपूर, राजित कपूर, सतीश आलेकर और इला अरुण जैसी हस्तियां शामिल हैं। इस वर्ष के नाटक सामाजिक सरोकारों, पौराणिक आख्यानों के पुनर्पाठ, पहचान, लिंग, वर्ग और हाशिये की आवाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखेंगे।
विज्ञापन

महिंद्रा समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कल्चरल आउटरीच) जय शाह ने कहा कि मेटा कला को सामाजिक संवाद का सशक्त माध्यम मानता है। वहीं, टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय के अनुसार, इस वर्ष का चयन भारतीय रंगमंच की विविधता और प्रयोगधर्मिता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





25 मार्च को अवॉर्ड्स नाइट
फेस्टिवल का समापन 25 मार्च को मेटा अवॉर्ड्स नाइट के साथ होगा, जिसमें 14 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर दिग्गज अभिनेता-निर्देशक अमोल पालेकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।




प्रमुख प्रस्तुतियां
फेस्टिवल की शुरुआत 19 मार्च को अम्बा नाटक से होगी। इसके बाद धोमी किथा किथा धोमी, चांदनी रातें, कादंबरी, द ओल्ड मैन एंड द सी–कथकली ऑफ मारो, समथिंग लाइक ट्रुथ, जे जानलागुलोर आकाश छिलो, वाई, करुणाष्टके और मिथ्यासुर जैसे नाटकों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed