फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2015 fire accident calls received in Delhi on the day of Diwali

दिल्ली: पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार कम लगी आग, फिर भी दमकल विभाग के पास आई 205 कॉल

Mon, 16 Nov 2020 02:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 16 Nov 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
2015 fire accident calls received in Delhi on the day of Diwali
दिल्ली में दिवाली के दिन आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दिन राजधानी में कुल 205 जगह आग लगने की कॉल मिली। हालांकि पांच-छह मामलों को छोड़कर बाकी जगह मामूली आग ही लगी थी। मुंडका इलाके में आग की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार आग लगने की घटनाओं में कमी आई है। दमकल विभाग का दावा है कि शनिवार को 205 जगहों में केवल दो मामलों में पटाखों की वजह से आग लगी थी। बाकी जगह आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चला पाया है। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


दिवाली की रात पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में देर रात करीब 11:05 बजे कूलर गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया। हादसे के दौरान गोदाम में ही काम करने वाले दो युवक वहां फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह एक युवक को तो थोड़ी बहुत झुलसी हुई हालत में बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा युवक बुरी तरह झुलस गया। अयोध्या, यूपी निवासी सुनील (28) और आदित्य (20) को पीसीआर की मदद से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया जबकि आदित्य की हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वहीं देर रात करीब 1:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। नांगलोई थाना पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर पीक आवर्स (शनिवार शाम 6: 00 बजे से रात 11:58 बजे) तक आग लगने की 129 कॉल मिली। पूरे दिन की कॉल की बात करें तो इसका आंकड़ा 205 रहा। पिछले वर्ष आग लगने की 245 कॉल मिली थी। 

जबकि वर्ष 2018 में आग लगने की 271 कॉल आई थीं। वहीं वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 204 का था। दूसरी ओर बाराटूटी चौक, संगम विहार, लाजपत नगर, नांगलोई, कटवारिया सराय, नरेला भोरगढ़ और हैदरपुर में बड़ी आग लगी। मुंडका को छोड़कर कहीं भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।


 

इन जगहों पर भी लगी बड़ी आग

बाराटूटी चौक: ऑफिस के सामान में शाम 5:25 बजे लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू।
नरेला, भोरगढ़: प्लास्टिक फैक्टरी में रात 8:30 बजे लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियों ने पाया काबू।
हैदरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल के कबाड़ में रात 9:10 बजे लगी आग, 8 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।
संगम विहार: हार्डवेयर के गोदाम में रात 10:57 बजे लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू।
लाजपत नगर: फर्नीचर मार्केट में रात 10:06 बजे लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों पाया  काबू।
कटवारिया सराय: देर रात 12.21 बजे बिजली के सामान के गोदाम में आग, 10 गाड़ियों ने काबू पाया।

दीपावली पर आग लगने की घटनाएं 
वर्ष कॉल
2020 205
2019 245
2018 271
2017 204
2016 243
2015 290
2014 211
2013 177
2012 184
2011 206
2010 169

राजधानी में औसतन 70 से 80 कॉल आती हैं रोजाना 
राजधानी में दकमल विभाग को आम दिनों में आग की औसतन 70- 80 कॉल मिलती हैं। जबकि गर्मियों में इसकी संख्या बढ़कर औसतन 100-125 रोजाना के बीच हो जाती है। आमतौर पर दिवाली के दिन ही साल में सबसे ज्यादा कॉल आती हैं। जो 24 घंटे बाद वापस सामान्य (70- 80) के बीच हो जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed