{"_id":"0a1726788b04ebdffb594eab79e55883","slug":"200-budal-of-wine-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले 200 पेटी शराब के साथ पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पहले 200 पेटी शराब के साथ पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 05 Oct 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। चुनावों के दौरान शराब सप्लाई की आशंका के चलते पुलिस इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-10ए क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-18 एरिया से 110 पेटी शराब की पकड़ी। जिसमें देशी और अंग्रेजी शराब की पेटियां थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बीती रात ही पुलिस की सीआईए-46 को सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध शराब सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक डिजायर गाड़ी को जब्त किया। जिसमें से 22 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस की टीम ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें जब्त गाड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पटौदी एरिया में हरीराम नामक व्यक्ति को 48 बोतल समेत गिरफ्तार किया। जबकि भौंडसी में राजेश व विनोद को अलीपुर मोड़ से 26 बोतलों सहित अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
इस प्रकार पुलिस की टीमों ने अलग अलग एरिया से एक्साइज डिपार्टमेंट मे साथ मिलकर यह शराब पकड़ी। इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। माना जा रहा है कि यह शराब चुनाव के दौरान विधानसभा एरिया में वोटरों के पास जानी थी। पुलिस आयुक्त के मुताबिक चुनावों के दौरान अवैध शराब की बिक्री को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।