फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20% increase in MCD's property tax collection, new record

Delhi NCR News: एमसीडी की संपत्ति कर संग्रह में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, नया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
31 अगस्त तक 2024 करोड़ का राजस्व मिला, करदाताओं की संख्या 18 प्रतिशत बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर संग्रह के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 अगस्त तक 2024 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा किया है, जो पिछले वर्ष इस अवधि तक की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही, संपत्ति करदाताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष जहां 9,69,267 करदाताओं ने कर जमा किया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 11,37,502 हो गई है। इस मामले में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने इस सफलता का श्रेय एमसीडी की सुनियो योजना 2025-26 को दिया है। यह एक प्रॉपर्टी टैक्स एमनेस्टी स्कीम है, जिसके तहत करदाता मौजूदा वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर और पिछले पांच वर्षों का बकाया कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने से राहत पा सकते हैं। योजना 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी। मेयर ने बताया कि केवल पहले तीन महीनों में ही 55,754 नए करदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिससे 151.88 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। महापौर ने बताया कि संपत्ति कर पोर्टल को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चेक से भुगतान की सुविधा समाप्त कर दी गई और भारत बिल पेमेंट सिस्टम को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार ने कहा कि इस वर्ष का संपत्ति कर संग्रह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है और अभी भी सात महीने बाकी हैं। उन्होंने करदाताओं से अपील की कि वे सुनियो योजना का लाभ उठाकर बकाया कर जमा करें। साथ ही, उन्होंने कर न चुकाने वालों के खिलाफ बैंक खाते जब्त करने और संपत्ति नीलामी जैसी कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed