फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 arrested for supply of narcotics in colleges nder operation clean

ऑपरेशन क्लीन: कॉलेजों में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 20 गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
20 arrested for supply of narcotics in colleges nder operation clean
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ऑपरेशन क्लीन-13 के तहत शनिवार रात को जनपद के निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले 20 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग कई सालों से छात्र-छात्राओं को आसानी से नशीला पदार्थ मुहैया करा रहे थे। 

विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे तक चले इस अभियान में 58 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों  के पास से 7.5 किलोग्राम गांजा, 5.8 किलो डोडा व 1.31 किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि जनपद में करीब दो सौ से अधिक निजी कॉलेज व विश्वविद्यालय हैं। पुलिस को यह लगातार सूचना मिल रही थी कि कॉलेज के आसपास खोखे लगाकर कुछ लोग छात्र छात्राओं के बीच आसानी से मादक पदार्थ मुहैया करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीमें बनाई गईं। करीब 58 स्थानों को चिह्नित किया गया और शनिवार शाम साढ़े छह बजे से रात 10 बजे तक अभियान चलाया गया। इसमें बीस आरोपियों को पकड़ा गया। 

ये लोग छात्र-छात्राओं को नशे की पुड़िया देते हैं। पुड़िया का साइज और कीमत भी अलग-अलग होती हैं। गिरफ्तार आरोपी सप्लायर हैं। ये लोग जिनके साथ काम करते हैं। उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

इन थानों में इतनी गिरफ्तारी
सूरजपुर  :    03
दनकौर:       03
बादलपुर:     01
इकोटेक 3:   01
दादरी:        01
रबूपुरा :       02
फेज थ्री:     02
सेक्टर-49:  03
फेज टू :     01
सेक्टर-39:  03

जनपद के दो गांव तुगलपुर, बिशनपुरा और गाजियाबाद का खोड़ा नशे के कारोबारियों का अड्डा है। इन गांवों के आसपास कई कॉलेज भी हैं। यहां से पहले भी नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ऑपरेशन क्लीन के तहत कॉलेजों में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 58 चिह्नित स्थानों पर छापेमारी कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
-वैभव कृष्ण, एसएसपी

मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए व्हाट्स ग्रुप

मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए सप्लायर व छात्र छात्राओं की चेन बनी हुई है। बाकायदा इसके लिए व्हाट्स ऐप ग्रुप बना हुआ था। इस पर सप्लाई व डिमांड की बात चलती है जहां से अधिक मांग होती थी। उन क्षेत्रों में अधिक सप्लाई की जाती थी। व्हाट्स ऐप ग्रुप पर सभी अपनी पसंद का नशा के बारे में भी बताते थे। पुलिस अभी इन मामलों की जांच कर रही है।

कैंटीन से भी मिलीभगत
पुलिस की जांच में यह पता चला है कि मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों का कॉलेज के कैंटीन के कर्मचारियों से भी मिलीभगत रहती है। कैंटीन कर्मचारियों के माध्यम से भी नशे की पुड़िया सप्लाई की जाती है। एसएसपी ने बताया कि कैंटीन कर्मचारियों के मिले होने के कुछ इनपुट मिले हैं। आगे की जांच के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई होगी।

सादे कपड़ों में पुलिस ने की रेकी
एसएसपी के आदेश पर पहले जनपद के सभी थाने स्तर पर 58 स्थानों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसके बाद पुलिस वाले शाम से ही इन स्थानों पर पहुंच गए। पहले रेकी की और बाद में दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत हम लोग उन पर चोट कर रहे हैं जो समाज के लिए खतरा हैं।
तुगलपुर, बिशनपुरा व खोड़ा है अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed