फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 teenagers dies in soil compression at Delhi

जन्माष्टमी पूजा की तैयारी कर रहे किशोरों की मौत

Sat, 16 Aug 2014 11:49 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
2 teenagers dies in soil compression at Delhi

दिल्ली में कल्याणपुरी इलाके में शनिवार दोपहर मिट्टी में दबने से त्रिलोकपुरी निवासी विनित (16) और अशोक (15) की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के लिए कोंडली नहर के पास एक गड्ढे से मिट्टी निकाल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार त्रिलोकपुरी के 29 ब्लॉक में रहने वाला विनित नौंवी कक्षा का छात्र था। पिता महेश छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता है। शनिवार दोपहर विनित पड़ोस में रहने वाले अशोक समेत चार दोस्तों के साथ कोंडली नहर के पास पहुंचा।
विज्ञापन


विनित और अशोक एक गड्ढे से घुसकर मिट्टी निकालने लगे, जबकि तीन अन्य दोस्त बाहर खड़े होकर उसे झोले में डाल रहे थे। इस दौरान मिट्टी का ढेर विनित और अशोक पर गिर गया। यह देख तीनों दोस्त शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

2 teenagers dies in soil compression at Delhi

पेट्रोल पंप पर मौजूद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को मिट्टी के ढेर से निकालकर लालबहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विनित के रिश्तेदार राजपाल ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसने बताया कि पुलिस अगर बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराती तो दोनों की जान बच सकती थी। उसने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस कागजी कार्रवाई में जुट गई और उसे पूरा करने के बाद ही बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed