फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2.2 lakh additional seats for passengers in trains on Deepawali-Chhath puja

दीपावली-छठ पर यात्रियों के लिए 2.2 लाख अतिरिक्त सीटें, 15 नवंबर तक चलेंगी 78 विशेष ट्रेनें 

Sat, 27 Oct 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
2.2 lakh additional seats for passengers in trains on Deepawali-Chhath puja

दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तरी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिहाज से अलग-अलग ट्रेनों में 2.2 लाख अतिरिक्त आरक्षित सीट मुहैया करवाने की घोषणा की है। इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो आरक्षित सीटों पर ट्रेन में सफर के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आरपीएफ और आरपीएसएफ जवानों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तरी रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक विश्वेष चौबे ने बताया कि 15 अक्तूबर से एक महीने के लिए 78 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अलग- अलग ट्रेनें 519 फेरे लगाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर सभी ट्रेन प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगी ताकि यात्रियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रेलवे ने विशेष ट्रेनों के लिए नियमित समय पर संचालन के भी निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को सफर में ट्रेनों की देरी के कारण परेशानी न हो। इस साल 7 नवंबर को दीपावली, जबकि 13 नवंबर को छठ पूजा है। दोनों त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने विशेष इंतजाम करने का निर्णय लिया है। छठ पूजा खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में अलग-अलग पेशे में कार्यरत लोग ये त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए हर साल अपने घरों को जाते हैं। रेलवे के मुताबिक, सामान्य दिनों में अलग-अलग स्टेशनों से रोजाना करीब 8.5 लाख यात्री अलग-अलग ट्रेनों में सफर करते हैं, जबकि त्योहारों के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही रोजाना करीब छह लाख यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हैं। आनंद विहार से औसतन 50 हजार यात्री सफर करते हैं, जिनकी संख्या त्योहारों के दौरान बढ़कर 80 हजार तक पहुंच गई है। पुरानी दिल्ली जंक्शन पर भी इस दौरान यात्रियों की संख्या में 20-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed