{"_id":"6954dbfd0e92a30b300f83ac","slug":"191-doctor-positions-will-be-filled-at-lady-hardinge-medical-college-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 191 डॉक्टरों के पद भरें जाएंगे, 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 191 डॉक्टरों के पद भरें जाएंगे, 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे
Wed, 31 Dec 2025 01:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:47 PM IST
सार
भर्ती प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र दो फरवरी को जारी किए जाएंगे। सभी विभागों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छह फरवरी को होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में अलग-अलग 28 विभागों में 191 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन
इसमें कम्युनिटी मेडिसिन, सर्जरी, मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, डेंटल, इमरजेंसी मेडिसिन, टीबी एंड चेस्ट, पीएमआर, स्त्री एवं प्रसुति रोग, रेडियो डॉयग्नोसिस, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया, एनाटॉमी सहित कई दूसरे विभाग शामिल है। सबसे ज्यादा 54 पदों पर एनेस्थीसिया, 27 पद पीडियाट्रिक और 14 पदों पर स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग में भर्ती निकाली गई है। पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
भर्ती प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र दो फरवरी को जारी किए जाएंगे। सभी विभागों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छह फरवरी को होगा। जबकि परीक्षा का परिणाम नौ फरवरी को घोषित किया जाएगा। भर्ती के लिए साक्षात्कार भी होगा। सीनियर रेजिडेंट के पद पर यह भर्ती तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। भर्ती के लिए उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन