{"_id":"69a052ee9c056fb8c70fab99","slug":"183-lakh-looted-from-btech-student-on-the-pretext-of-giving-him-crypto-currency-at-cheap-rates-7-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125707-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर बीटेक छात्र से लूट थे 1.83 लाख, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर बीटेक छात्र से लूट थे 1.83 लाख, 7 गिरफ्तार
विज्ञापन
-पश्चिम विहार ईस्ट की घटना, पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद
-कारोबार में घाटा होने पर एक कारोबारी बना गैंग का सरगना, इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों को देता था प्रलोभन
-पीड़ित को इलाके में बुलाकर गैंग वारदात को देता था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर एक इंजीनियरिंग के छात्र से डकैती करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कारोबार में घाटे की भरपाई के लिए गैंग के सरगना अमित जैन ने वारदात की साजिश रची। बदमाशों ने नकली इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये डीलकर पीड़ित को बुलाया और फिर गोली मारने की धमकी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 1.45 लाख रुपये, पिस्टल, तीन कारतूस, एक कार, 11 मोबाइल फोन, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर बाजार निवासी अमित जैन, कराला निवासी अमित उर्फ रेसर, प्रीतपाल, रोहिणी निवासी अभय, बुध विहार निवासी निखिल और उसके दो भाई हर्ष और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। मौके पर पुलिस को पीड़ित मिले। जिसने बताया कि वह द्वारका के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक का छात्र है। उसे हाल में 2 लाख की स्कॉलरशिप मिली थी। वह क्रिप्टो करेंसी कारोबार में उसे निवेश करना चाहता था। ऑनलाइन जांच पर उसे इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन मिला, जिसमें सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी देने का ऑफर दिया था। विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क किया। उसने 22 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां पहुंचने पर एक आरोपी जबरदस्ती कार में घुस गया, जबकि उसके 5-6 साथी कार को घेर लिया। बदमाश ने गोली मारने की धमकी देकर 1.83 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से दो आरोपियों अमित उर्फ रेसर और प्रीतपाल उर्फ अनम की पहचान हुई। उसके बाद पुलिस ने 24 फरवरी को दोनों को नरेला से पकड़ लिया। अमित के कब्जे से 53 हजारों रुपये, हथियार, कार और दो फोन, वहीं प्रीतपाल से तीन हजार रुपये, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इनसे पूछताछ में अन्य आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने उसके बाद अभय को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीन सगे भाई निखिल, शिवम और हर्ष को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। इनसे 37 हजार रुपये, बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किया।
कारोबार में घाटा होने पर सरगना से डकैती की रची साजिश
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वारदात का मास्टरमाइंड अमित जैन है। वह दुबई में चावल निर्यात करता था। उसे कारोबार में करीब 62 लाख रुपये का नुकसान हुआ और नुकसान की भरपाई के लिए वह सस्ते दाम पर किप्टो करैंसी देने का झांसा देकर ठगी करने के लिए नकली इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाए। 24 फरवरी को पुलिस ने उसे सदर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 49 हजार रुपये, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया। जांच करने पर गैंग इसी तरह के डकैती के मामलों में शामिल पाया गया। बदमाशों ने नेताजी सुभाष प्लेस और बुध विहार इलाके में वारदात को अंजाम दिया।