{"_id":"6a6a2c8ce9341a244d02ca9b","slug":"18-year-old-kartik-stabbed-to-death-over-instagram-dispute-father-and-son-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148221-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंस्टाग्राम विवाद में 18 साल के कार्तिक की चाकू से हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंस्टाग्राम विवाद में 18 साल के कार्तिक की चाकू से हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
-बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना एरिया की वारदात, पांच अन्य हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई बहस का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 18 वर्षीय कार्तिक की चाकू से वारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए कार्तिक के दोस्त अनिकेत को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कार्तिक व अनिकेत को अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्तिक को मृत घोषित कर दिया गया। अनिकेत का इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी नीतिश व उसके बेटे आकाश और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पांच अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्तिक ज्वालापुरी कैंप में रहता था। बुधवार सुबह वह अपने दोस्तों अनिकेत व लक्की के साथ मीरा बाग स्थित झुग्गियों में गया था, जहां आरोपी नीतिश व उसके बेटे कांवड़ लेने की तैयारी कर रहे थे। कार्तिक को देखते ही इंस्टाग्राम पर हुई पुरानी बहस को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो हमले में बदल गया।
विज्ञापन
कार्तिक व उसके दोस्त भागे, लेकिन आरोपियों ने पेट्रोल पंप के पास उन्हें पकड़ लिया, बुरी तरह पीटा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अनिकेत से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।