फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 cartridges found in bag at metro station police arrested woman

Delhi: मेट्रो स्टेशन पर बैग में मिले 17 कारतूस, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 08:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के खैरा निवासी प्रिया गर्ग, उसके पति प्रीतम यादव और सदर सिटी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी विनय के रूप में हुई है। 19 मार्च को प्रिया गर्ग बैग लेकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची थी।

विज्ञापन
17 cartridges found in bag at metro station police arrested woman
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

एक युवक ने मामा के लाइसेंसी हथियार का कारतूस चुराकर दोस्त को रखने के लिए दे दिया। लेकिन दोस्त की पत्नी उस बैग को लेकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। बैग से 17 कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के पति और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के मामा की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि कारतूस लाइसेंसी हथियार का है या फिर उसे अवैध रूप से खरीदा गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के खैरा निवासी प्रिया गर्ग, उसके पति प्रीतम यादव और सदर सिटी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी विनय के रूप में हुई है। 19 मार्च को प्रिया गर्ग बैग लेकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची। एक्सरे मशीन की जांच के दौरान बैग में 17 कारतूस मिले। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि बैग उनके पति प्रीतम यादव का है जो नजफगढ़ में फिटनेस जिम चलाते हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके निशानदेही पर पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रीतम ने बताया कि उसे विनय नाम के युवक ने कारतूस रखने के लिए दिया था। पुलिस ने प्रीतम को रिमांड पर लेने के बाद विनय की गिरफ्तारी के लिए उसके घर में दबिश दी। जहां पता चला कि विनय दिल्ली गया हुआ है। पुलिस टीम दिल्ली से विनय को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि कारतूस उसके मामा झज्जर निवासी अमित का है। जिनके पास हथियार का लाइसेंस है। उसने बताया कि वह उनके हथियार के कारतूस को चुरा लिया था। पुलिस ने विनय को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed