फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 Bangladeshi citizens living in Vasant Kunj area arrested

घुसपैठियों पर शिकंजा: दिल्ली में 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार, एक ही परिवार से हैं सभी; ऐसे हुई थी भारत में एंट्री

Thu, 19 Jun 2025 12:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वसंतकुंज इलाके में रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
17 Bangladeshi citizens living in Vasant Kunj area arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। वसंतकुंज साऊथ थाना पुलिस ने 12 जून को अवैध रूप से वसंतकुंज इलाके में रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह सभी एक ही परिवार के हैं और लंबे समय से भारत में रह रहे थे। उनके परिवार का मुखिया अपनी पत्नी के साथ नदी व जंगल के रास्ते भारत में घुसा था। जिसके बाद से वह वापस नहीं गया। फिलहाल पुलिस ने एफआरआरओ दिल्ली की मदद से इनके निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी है और वर्तमान में इन्हें निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है। जमा किया गया।

विज्ञापन


 

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह की टीम इलाके में गश्त पर थी। टीम को लंबे समस से बिना वैध दस्तावेजों के उनके इलाके में रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों की सूचना मिली। इंस्पेक्टर रतन सिंह, एसआई उपेंद्र सिंह, एसआई प्रीति की टीम ने सूचना पुख्ता की और छापेमारी की सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में किसी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि सभी एक ही परिवार के हैं और गांव तेलीपारा, थाना नागेश्वरी, जिला कुरीग्राम, बांग्लादेश के रहने वाले हैं। निर्वासन प्रक्रिया के दौरान हिरासत में ली गई एक महिला को प्रसव पीड़ा के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसने एक लड़के को जन्म दिया। नवजात लड़के सहित सभी 17 बांग्लादेशी प्रवासियों को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र भेजा गया है। ताकि उन्हें उनके देश भेजा जा सके।

विज्ञापन

65 से लेकर चार दिन तक के अवैध नागरिक शामिल
पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए बांग्लादेशियों में 65 वर्षीय मोहम्मद फरीद मिया रहमान और 4 दिन का नवजात भी शामिल है। आरोपियों में 55 वर्षीय इशबानो खातून, मोहम्मद बच्चू मिया, मोहम्मद जहिनूरी बेगम, मोहम्मद मिजानूर मिया, मुशाबाद मीम बेगम, मोहम्मद फजले मिया, मोहम्मद अर्ज़ाना बेगम, मो. मिलन, मो. जाहिद हुसैन, ⁠मो. जमाल, मेघना, मिंटू, लबोन बेगम, नूरी, हजरत और एक शामिल है।

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Cases: राजधानी में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत; जानें मरने वालों का कितना पहुंचा आंकड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed