फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   163 auto-rickshaws carrying political advertisement prosecuted by Delhi police

ऑटो-रिक्शा चालकों को चुनावी प्रचार करना पड़ा भारी, पुलिस ने 163 के खिलाफ की कार्रवाई

Wed, 15 Jan 2020 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
163 auto-rickshaws carrying political advertisement prosecuted by Delhi police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय हाई अलर्ट पर है। विभिन्न एजेंसियों के जरिए चुनाव कार्यालय लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एक अन्य मामले में निर्दलीय पर केस दर्ज हुआ है। ये दोनों ही मामले दूसरे की प्रॉपर्टी पर अपना बैनर लगाने से जुड़े हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक 61 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें आम आदमी पार्टी और निर्दलीय भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच डीडी एंट्री दिल्ली पुलिस ने की हैं जिनमें से एक-एक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हैं। जबकि बाकी तीन गैर राजनीति दलों के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 130 अवैध हथियारों को पकड़ा है। जबकि 2782 लाइसेंसी हथियारों को जमाया कराया है। इस अधिनियम के तहत 110 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि दिल्ली पुलिस ने 121 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस सहित तमाम एजेंसियों ने करीब 3 करोड़ 82 लाख रुपये की कीमत के मादक पदार्थ, करीब 1 करोड़ रुपये कैश भी जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में अभी तक 4,27,135 बैनर-पोस्टर हटाए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें इससे जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से सभी निकाय को नोटिस देते हुए सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 

100 मिनट के भीतर 263 शिकायतों पर संज्ञान
डॉ. रणबीर सिंह ने ये भी बताया कि सी विजिल एप के जरिए उन्हें शिकायतें मिल रही हैं। अब तक 445 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 263 शिकायतों का 100 मिनट के भीतर ही निपटारा किया गया। 365 शिकायतें होर्डिंग और बैनरों से जुड़ी हैं। 

इसके अलावा दिल्ली चुनाव कार्यालय की मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति को चुनाव विज्ञापन से जुड़े 27 आवेदन मिले हैंजिनमें से 20 आवेदनों पर मंजूरी दी गई है। भाजपा की ओर से दो और आम आदमी पार्टी की ओर से 6 आवेदन किए थे। इनमें से आम आदमी पार्टी के 2 आवेदन पर मंजूरी देना बाकी है। वहीं कांग्रेस की ओर से 19 आवेदन मिले जिनमें से 14 को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन 2 को वापस भेज दिया है। बाकी बचे तीन आवेदन पर जल्द ही प्रोसेस किया जाएगा। 


163 ऑटो रिक्शा के खिलाफ हुई कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम तक राजधानी की सड़कों पर राजनैतिक विज्ञापन लगाकर दौड़ रहे 163 ऑटो रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed