{"_id":"64c4da786e82ce55dd0bed07","slug":"16-year-old-boy-committed-suicide-in-madhu-vihar-area-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Suicide: पढ़ाई के दबाव में 16 साल के लड़के ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Suicide: पढ़ाई के दबाव में 16 साल के लड़के ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:29 PM IST
सार
मधु विहार इलाके में 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह 11वीं का छात्र था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि पने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मधु विहार में 16 साल एक किशोर ने सुबह अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह 11वीं का छात्र था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि पने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मधु विहार में शनिवार को 11वीं के छात्र अंकित बडोला (16) ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा है कि वह पढ़ाई में परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, इसलिए मौत को गले लगा रहा है। पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि अंकित परिवार के साथ गली नंबर-7, चंदर विहार में रहता था। परिवार में पिता गिरीश कुमार, मां और बड़ी बहन है। पिता आर्किटेक्ट हैं। अंकित पूर्वी दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। सुबह अंकित बाथरूम गया। जब काफी देर बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजन घबरा गए। मामले की सूचना 7:06 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाथरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर ग्रिल में रस्सी से फंदा बनाकर अंकित लटका हुआ था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन