फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   150 representatives trained in waste management

Delhi NCR News: 150 प्रतिनिधियों को कचरा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन




मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत बीडब्ल्यूजी को किया जागरूक, 150 प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम साहस एनजीओ के सहयोग से बल्क वेस्ट जनरेटर्स (बीडब्ल्यूजी) के लिए था, जिसमें लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य कचरे के उचित पृथक्करण, नियमानुसार निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी पर जोर देना था।



संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने सभी बीडब्ल्यूजी से कचरा सुविधा प्रदाताओं के माध्यम से उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी गंभीरता से लेने और नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साहस एनजीओ के निदेशक राजबीर ने भी बीडब्ल्यूजी से कचरे के प्रभावी प्रबंधन की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन




जागरूकता और प्रमाण-पत्र वितरण

नगर निगम गुरुग्राम के ब्रांड दूत कुलदीप हिंदुस्तानी ने प्रतिभागियों को स्रोत पर ही कचरे के उचित पृथक्करण का महत्व बताया। आईईसी विशेषज्ञ प्रिंका यादव ने स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। यादव ने दैनिक जीवन और कार्यस्थलों पर कचरा प्रबंधन के नियमों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed