फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th pass cheated Rs 11 crore pretending to IAS officer

Delhi: खुद को IAS अफसर बताकर 12वीं पास ने ठग लिये 11.30 करोड़ रुपये, पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से दबोचा

Sat, 06 May 2023 09:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 May 2023 09:35 PM IST
सार

आरोपी ने निजी कंपनियों को मणिपुर और नागालैंड में एलईडी बल्ब का सरकारी टेंडर दिलवाने नाम पर ठगी की थी। आरोपी के फरार होने के बाद उसके खिलाफ एलओसी जारी करने के अलावा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
12th pass cheated Rs 11 crore pretending to IAS officer
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महज 12वीं कक्षा पास एक व्यक्ति ने दो निजी कंपनियों से 11.30 करोड़ रुपये ठग लिये। बाद में आरोपी फरार हो गया। अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को कोलकाता से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी प्रेम रतन शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

आरोपी ने निजी कंपनियों को मणिपुर और नागालैंड में एलईडी बल्ब का सरकारी टेंडर दिलवाने नाम पर ठगी की थी। आरोपी के फरार होने के बाद उसके खिलाफ एलओसी जारी करने के अलावा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। आरोपी विदेश फरार होने की फिराक में था। कोलकाता एयरपोर्ट पर आरोपी को इमिग्रेशन विभाग ने दबोचा।

विज्ञापन

 

 

बाद में दिल्ली पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व आरोपी उत्तर-पूर्वी राज्यों में 48 लाख रुपये ठगी कर चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त एम आई हैदर ने बताया कि आरोपी ने दिल्ली के पॉश एरिया में अपना दफ्तर बनाया हुआ था। इस बीच एक बिचौलिये जोजी रेड्डी के जरिये वह शिकायतकर्ता कंपनियों मालिकों के पास पहुंचा। आरोपी ने खुद को उत्तर-पूर्वी राज्यों में तैनात आईएएस अधिकारी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उसने दोनों को भरोसा दिलाया कि वह उत्तर-पूर्वी राज्यों में बड़े टेंडर उनको दिला सकता है। दोनों का विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने एक पीड़ित को नागालैंड में 58.49 करोड़ का टेंडर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दूसरे को मणिपुर में 27.40 करोड़ का टेंडर दिलवाने की बात की। दोनों को प्रेम रतन पर यकीन हो गया। आरोपी ने सिक्योरिटी के नाम पर दोनों से 6.50 और 4.80 करोड़ रुपये ले लिये। इसके बाद पीड़ितों को टेंडर के फर्जी पेपर भी दे दिए। बाद में पीड़ितों को टेंडर के फर्जी होने का पता चला। आरोपी ने भी अपने सभी मोबाइल बंद कर लिये। वह अपने सभी दफ्तरों पर ताले मारकर फरार हो गया। 


शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी करने के अलावा गैर जमानती वारंट भी ले लिये गए। इस दौरान आरोपी को कोलकाता इमिग्रेशन विभाग ने दबोच लिया। बाद में दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी को वहां पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed