फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 students ill to eating mid-day meals in delhi

विषैला मिड-डे मील खाने से 12 छात्राओं की हालत खराब

Thu, 03 Jul 2014 05:22 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
12 students ill to eating mid-day meals in delhi

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थित सर्वोदय विद्यालय की 12 लड़कियों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि आज दोपहर मिड डे मील खाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


इसके बाद करीब 22 लड़कियों की तबीयत खराब हो गई। लेकिन 12 की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने छात्राओं की हालत देखते हुए उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया स्कूल पहुंचे

12 students ill to eating mid-day meals in delhi

केजरी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे आप विधायक मनीष सिसोदिया मामले की जानकारी होने पर स्कूल पहुंच कर खाने में जांच पड़ताल की। एएनआई के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने सर्वोदय पहुंच कर मिड डे मील की जांच-पड़ताल की।

छात्राओं का कहना है कि आज दोपहर मिले मिड डे मील में कोई विषैला कीड़ा पड़ा है। वहीं मामले के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने भी इसे स्कूल की लापरवाही बताया। अभिभावकों की शिकायत पर पु‌लिस मामले छानबीन में जुट गई है। जबकि स्कूल ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

स्कूल का मुआयना करने पहुंचे मनीष ‌स‌िसो‌द‌िया ने कहा है ‌क‌ि जैसा खाना इस स्कूल में बच्चों को द‌िया जा रहा है अगर वैसा खाना मेरे बच्चे को ‌द‌िया जाए तो वो बीमार पड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed