फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 private schools to return increased fees with 9 percent interest  

12 प्राइवेट स्कूलों को नौ फीसदी ब्याज के साथ लौटानी होगी बढ़ी हुई फीस, कार्रवाई का आदेश

Thu, 07 Nov 2019 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
12 private schools to return increased fees with 9 percent interest  
Delhi high-court

राजधानी के बारह निजी स्कूलों को 9 फीसदी ब्याज के साथ बढ़ी हुई फीस लौटानी होगी। कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने जुलाई-अगस्त की अंतरिम रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को सौंप दी है। शिक्षा निदेशालय ने क्षेत्रीय निदेशकों से अनुरोध किया है कि वे इन 12 स्कूलों को आवश्यक आदेश जारी करें। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी क्षेत्रीय निदेशकों को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व की अनिल देव सिंह कमेटी ने जून 2016 से जून 2019 तक दस अंतरिम रिपोर्ट दे चुकी है, जिसमें स्कूलों को 9 फीसदी ब्याज के साथ फीस वापस करने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


अब दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने अपनी जुलाई-अगस्त 2019 की मासिक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है। इसमें समिति ने 12 और निजी स्कूलों को पहचान की है जो प्रति वर्ष 9 फीसदी ब्याज के साथ शुल्क वापस करेंगे। ऐसे में निदेशालय ने संबंधित क्षेत्रीय निदेशकों से अनुरोध किया है कि वे इन 12 स्कूलों को समिति की सिफारिशों के आधार पर आवश्यक आदेश जारी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनिश्चित किया जाए कि समिति की सिफारिशों का पालन हो। साथ अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। गौरतलब है कि फीस बढ़ाने की जरूरत जांचने के लिए बनी समिति समय-समय पर स्कूलों की फीस की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देती है। 
 

 

इन स्कूलों को वापस करनी होगी फीस

  • सेंट पॉल स्कूल (सफदरजंग)
  • भाई परमानंद विद्या मंदिर (सूर्या निकेतन)
  • जैन भारती मॉडल स्कूल (रोहिणी)
  • सचदेवा पब्लिक स्कूल (सेक्टर-13 रोहिणी)
  • सेंट ग्रीगोरियस स्कूल (सेक्टर-11 द्वारका)
  • हंसराज मॉडल स्कूल (पंजाबी बाग)
  • एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (लोदी रोड)
  • वंदना इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (द्वारका)
  • सेंट मैरी स्कूल (सफदरजंग एन्कलेव)
  • सेंट कोलंबो पब्लिक स्कूल (पीतमपुरा)
  • बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (द्वारका)
  • कोलंबिया फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विकास पुरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed