{"_id":"5ebdae48fb6f116660543106","slug":"115-people-have-died-due-to-corona-in-delhi-15-percent-patients-age-over-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 15 फीसदी कोरोना मरीज 60 वर्ष के पार, इन्हीं की आधी से ज्यादा मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 15 फीसदी कोरोना मरीज 60 वर्ष के पार, इन्हीं की आधी से ज्यादा मौतें
Fri, 15 May 2020 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 May 2020 02:17 AM IST
सार
-दिल्ली में 1247 मरीज सबसे बुजुर्ग, 59 लोगों की हो चुकी है मौत
-50 वर्ष से कम आयु के 5921 मरीज, इनमें 22 लोगों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार दिन में डेढ़ हजार तो छह दिन में करीब ढाई हजार मरीज मिले हैं। इन मरीजों की उम्रवार स्थिति पर गौर करें तो करीब 15 फीसदी 60 या उससे अधिक आयु के हैं। दिल्ली में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से आधी से ज्यादा 59 मौतें 60 या उससे अधिक वर्ष की आयु के मरीजों की हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक मिले कुल मरीजों में 14.72 फीसदी हिस्सेदारी बुजुर्गों की है। वहीं, 51.30 फीसदी मौतें इसी आयु वर्ग के मरीजों की हुई है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में 86.96 फीसदी मौतें उनकी हुई हैं जिन्हें पहले से कोई रोग नहीं था। इनमें से सर्वाधिक 55 यानी 93.22 फीसदी मौतें भी 60 या उससे अधिक आयु के मरीजों की हुई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस को लेकर मृत्युदर 1.36 फीसदी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा मृत्युदर 4.73 फीसदी 60 या उससे अधिक आयु वर्ग में दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi: पहली बार एक दिन में मिले 472 नए केस, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8470
विज्ञापन
50 वर्ष से कम आयु वर्ग पर गौर करें तो अब तक 5921 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 22 की मौत हो चुकी है। इनमें से 18 मौतें उन लोगों की हुई है जिन्हें पहले से हार्ट, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, सांस या किडनी की परेशानी थी।
इसलिए सरकार बार-बार बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दे रही है। हर बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी वरिष्ठ नागरिकों से घर में ही रहने और कोरोना वायरस को लेकर तमाम सावधानी बरतने की अपील की रहे हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में 10 लाख में से 428 लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि सरकार 10 लाख में से 6043 लोगों की कोरोना जांच करा रही है। दिल्ली में संक्रमण दर अब पांच फीसदी पर पहुंच चुकी है, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। इसे दिल्ली सरकार एक कामयाबी के रूप में भी देख रही है। अभी 36 फीसदी रिकवरी दर के साथ राजधानी में मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। फिलहाल 63 फीसदी संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
लॉकडाउन-3: पैरों में छाले, सिर पर सामान, आसान नहीं है घर की डगर, डीटीसी बसों ने लगाया 'जख्मों' पर मरहम
दिल्ली की एक स्थिति
मरीज 8470
मौतें 115
डिस्चार्ज 3045
एक्टिव केस 5310
आयुवार स्थिति
आयु मरीज मौत पहले से बीमार की मौत
50 से कम 5921 22 18
50 से 59 1302 34 27
60 या अधिक 1247 59 55
कुल 8470 115 100
दिल्ली में कोरोना मृत्युदर
आयु मृत्युदर (फीसदी में)
50 से कम 0.37
50 से 59 2.61
60 या अधिक 4.73
कुल 1.36
ऐसे बढ़ रहे मरीज
दिन मरीज
6 मई 428
7 मई 448
8 मई 338
9 मई 224
10 मई 381
11 मई 310
12 मई 406
13 मई 359
14 मई 472
कुल दिन : 9
मरीज मिले : 3377