फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 year old teenager commits misdeeds in closed government dispensary In karol bagh

दिल्ली में किशोर के साथ हैवानियत: बंद पड़ी डिस्पेंसरी में कुकर्म, विरोध करने पर पीटा, जबरन पिलाई शराब

Tue, 09 Jan 2024 10:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 10:35 AM IST
सार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 11 साल के किशोर से बंद पड़ी सरकारी डिस्पेंसरी में कुकर्म हुआ है। तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मारपीट, अपहरण, कुकर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
11 year old teenager commits misdeeds in closed government dispensary In karol bagh
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में 11 साल के एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति न सिर्फ उसके साथ बंद पड़ी सरकारी डिस्पेंसरी में कुकर्म कर रहा था, बल्कि विरोध करने पर उसकी बेल्ट से पिटाई करने के अलावा जबरन सिगरेट भी पिलाता था।
विज्ञापन

 

वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता था। 27 दिसंबर को खून से लथपथ किशोर अपने घर पहुंचा तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। फौरन उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने आरोपी बंसीलाल उर्फ पप्पू (48) के खिलाफ करोल बाग थाने में मारपीट, अपहरण, कुकर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किशोर अपने परिवार के साथ करोल बाग इलाके में रहता है। वह पास के एक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। पुलिस को दिए बयान में उसकी मां ने बताया कि 27 जनवरी की रात को बच्चा बाहर से आया तो वह खून से लथपथ था। उसकी पेंट से खून बह रहा था। उसने नजदीकी डॉक्टर को दिखाया गया।

विज्ञापन

बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ तो पांच जनवरी को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मासूम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला बंसीलाल उसे जबरन बंद पड़ी डिस्पेंसरी में ले जाता था और वहां वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले भी नवंबर में कई बार वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed