नहीं रहा रिहान: दोस्तों के साथ नहाने गए 10वीं के छात्र की पानी में डूबने से मौत, 24 घंटे बाद शव पानी में उतरात
पुलिस के मुताबिक रिहान अपने परिवार के साथ समता विहार, गली नंबर-3 में रहता था। इसके परिवार में पिता अली शेर, छोटा भाई अमन (13) और बहन जोया (8) है। रिहान ने इसी साल एक पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा पास की थी। फिलहाल वह 11वीं कक्षा में दाखिले की तैयारी कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दोस्तों के साथ नहाने गया दसवीं कक्षा का छात्र बुधवार दोपहर गहरे पानी में डूब गया। बुधवार चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव बरामद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव अपने आप ही पानी के ऊपर आ गया। मृतक की शिनाख्त रिहान (15) के रूप में हुई है। वजीराबाद थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद रिहान का शव परिवार के हवाले कर दिया है। रिहान की मौत के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। एक साल पूर्व ही रिहान की मां की बीमारी से मौत हुई थी। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद दोस्तों ने बताया है कि रिहान थर्माकोल की मदद से गहरे पानी में नहा रहा था।
पुलिस के मुताबिक रिहान अपने परिवार के साथ समता विहार, गली नंबर-3 में रहता था। इसके परिवार में पिता अली शेर, छोटा भाई अमन (13) और बहन जोया (8) है। रिहान ने इसी साल एक पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा पास की थी। फिलहाल वह 11वीं कक्षा में दाखिले की तैयारी कर रहा था। इसके पिता अली शेर का बैटरी का कारोबार है। बुधवार दोपहर के समय रिहान अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान पास में ही रहने वाले उसके दोस्त राहुल व भारत वहां पहुंचे। दोनों ने रिहान से यमुना में नहाने चलने के लिए कहा। रिहान तैयार हो गया। तीनों दोस्त वहां से निकलकर जगतपुर, शनि मंदिर, श्याम घाट पहुंचे। यहां मुख्य यमुना से अलग पुश्ते पर पानी भरा था। तीनों उसमें थर्माकोल की मदद से नहाने लगे। अचानक रिहान व राहुल गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे।
राहुल को तो किसी तरह लोगों ने निकाल लिया, लेकिन रिहान गहरे पानी में डूब गया। लोगों का कहना था कि जहां हादसा हुआ, वहां काफी गहरा पानी था। सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों को दी गई। बुधवार को रिहान का शव बरामद नहीं हो सका। बृहस्पतिवार अभी शव तलाश करने की तैयारी चल रही थी कि उसका शव खुद ही पानी के ऊपर आ गया। उसे पानी से निकालने के बाद मोर्चरी भेजा गया। रिहान के चाचा मंगल ने बताया कि एक साल पहले रिहान की मां हाजरा की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अभी परिवार उसके सदमे में था। अब रिहान की मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है।