{"_id":"5be223f6bdec22694623db6e","slug":"100kg-crackers-recovered-by-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पुलिस ने छापेमारी कर किए 100 किलो पटाखे बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पुलिस ने छापेमारी कर किए 100 किलो पटाखे बरामद, पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Nov 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका पुलिस ने अलग-अलग जगहों से करीब 100 किलो पटाखे बरामद कर पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार उत्तम नगर थाने में तैनात एएसआई रामटेक ने गश्त के दौरान हस्तसाल मार्केट में एक दुकानदार को पटाखा बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से 47 किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान सतीश कत्याल के रूप में हुई। वह अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। वहीं, उत्तम नगर थाने में तैनात सिपाही राधे ने मोहन गार्डन में पटाखा बेच रहे अजय सिंह रावत को पकड़ा। उसके पास से 22 किलो पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन
वहीं, बिंदापुर थाना पुलिस ने सूचना पर विवेक गर्ग स्टोर पर छापा मारकर अवैध पटाखे बेच रहे विवेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। इसी तरह द्वारका साउथ थाना पुलिस ने 23 किलो पटाखे और डाबड़ी थाना पुलिस ने साढ़े छह किलो पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उधर, जामा मस्जिद इलाके के चावड़ी बाजार में पुलिस ने एक युवक को पटाखा बेचते गिरफ्तार किया। उसकी पहचान दानिश के रूप में हुई है। वह मेरठ के लोहिया नगर का रहने वाला है। उसके पास से तीन किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह गाजियाबाद से पटाखे लाकर दिल्ली में बेचता था।
विज्ञापन